WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड के तुइयो पंचायत अन्तर्गत ग्राम बुचई निवासी 23 वर्षीय उमाशंकर पासवान पिता कैलाश पासवान काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज भिलौर(तमिलनाडु) में चल रहा था इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के गरीबों पूर्व विधायक श्री जानकी प्रसाद यादव बुचई पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बधवाया साथ ही साथ गहरी शोक संवेदना प्रकट किया। उमाशंकर पासवान के मौत की सूचना से पूरा ग्रामीणों के बीच मातम छाया हुआ है।
मौके पर स्थानीय मुखिया दशरथ यादव, शिक्षाविद यमुना साव, फुचचू खान, संतोष ठाकुर, बिनोद राम, मेघलाल पासवान, बालेश्वर ठाकुर, परमेश्वर यादव, महादेव पासवान, विकास यादव (समाजसेवी) तथा सैकडों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

