WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। पुलिस ने महावर मोड़ के निकट से एक 12 चक्का ट्रक को फर्जी नंबर लगाने के आरोप में जब्त किया है। इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त ट्रक को सोमवार को पुलिस ने जब्त किया। इसके बाद जांच के नाम पर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज करती रही। मंगलवार को भी इस बाबत में थानाप्रभारी राजेन्द्र कुमार महतो से जब दुरभाष पर संपर्क कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इधर बरकट्ठा पुलिस कई मामलों को स्थानीय संवाददाताओं को जानकारी देने से परहेज कर रही है।

