WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चलकुशा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चटकरी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटकरी के प्रांगण में आयोजित स्वर्गीय गांगो महतों मेमोरियल फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाईनल मैच केशवारी और बालेडीह के बीच खेला गया। फाइनल मैच में केशवारी की टीम 2-1से विजय हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा विजेता एवं उपविजेता दोनों टीम को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया ।विधायक ने कहा की खेल को खेल की भावना से लोगों को खेलना चाहिए।मौके पर चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ,अंचल अधिकारी शशिकांत सिंकर ,थाना प्रभारी विरेन्द्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वासुदेव यादव,राजेश यादव इत्यादि लोगों शामिल थे।


