Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 11:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक-एक मतदाता के मताधिकार का प्रयोग कराना हमारा दायित्व: सुदीप जैन
झारखंड

एक-एक मतदाता के मताधिकार का प्रयोग कराना हमारा दायित्व: सुदीप जैन

November 19, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने कहा कि विश्व के दूसरे देश आश्चर्यचकित होते हैं कि आखिर कैसे इतनी बड़ी जनसंख्या वाले देश में सफलतापूर्वक निर्वाचन कार्य का संपादन होता है, जहां 10 लाख से ज्यादा मतदाता केन्द्र हैं। इसका बहुत ज्यादा श्रेय उपस्थित बीएलओ को भी जाता है। जैन मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का ‘बूथ एप’ प्रयोग के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में बोल रहे थे।
उन्होंने बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने एवं उनके मताधिकार के प्रयोग को सुनिश्चित कराने में आपकी बड़ी भूमिका होती है। हम सभी का दायित्व है कि एक-एक मतदाता के मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करें। हमारे देश में सिंगल वोटर बूथ भी हैं, जहां सिर्फ एक मतदाता के लिए भी मतदान कर्मी उपस्थित होते हैं, इससे एक-एक मतदाता के मताधिकार का अहमियत समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जितने भी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़ चुका है उनका फोटो वोटर स्लीप उन तक पहुंचे ये जरूर सुनिश्चित करें।
नौ जिले एवं दस विस क्षेत्र में बूथ एप का उपयोग किया जाएगा: चौबे
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि महिला एवं युवा मतदाताओं को जोड़ने में आप सभी बीएलओ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, आप सभी इस कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव मं राज्य के नौ जिलों के दस विधानसभा क्षेत्रों में बूथ एप का प्रयोग किया जाएगा । ऐसे में इस कार्यशाला में आपको जो जानकारी जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही है। उसे अच्छी तरह आत्मसात करें, जिससे निर्वाचन कार्य के सफल संपादन में मदद मिलेगी। सभी बीएलओ ये सुनिश्चित करें कि उनके पोषक क्षेत्र का कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित ना रहे। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए मतदाता जागरूकता जिंगल की तारीफ करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य के स्वीप कार्यक्रम से इसे जोड़ा जाएगा।
बेहतर माहौल में निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तत्पर
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सजग है। सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष माहौल में निर्वाचन कार्य के संपादन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां की जा रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि आपने जिस लगन से अपने कर्तव्यों का संपादन किया है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है लेकिन हम सभी को निर्वाचन कार्य की पूर्ण समाप्ति तक भी इसी लगने से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते रहना है।बूथ एप्प से हो सकेगा मतदान का रियल टाइम एनालिसिस
बूथ एप्प के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित बीएलओ को बताया गया कि इसके उपयोग से मतदान का रियल टाइम एनालिसिस संभव हो सकेगा। मतदान कर्मियों को इस एप्प से काम करने में काफी सहूलियत हो जाएगी। मतदाता अपने टोकन नंबर के हिसाब से अपनी बारी के आने पर मतदान कर सकेंगे। इस जिले में जमशेदपुर पश्चिम एवं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बूथ एप्प का उपयोग किया जाएगा। मतदाता सूची में सबसे जयादा मतदाताओं का नाम दर्ज कराने वाले 4 बीएलओ उमा कुमारी शर्मा, जयंती प्रधान, बसंत कुमार तथा शेषा रत्नम को निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित करते हुए उनकी हौसलाअफजाई की गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleट्रक लूटकांड के सरगना सहित दो गिरफ्तार
Next Article आपत्तिजनक पोस्ट और तस्वीरें भेजने वाला गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

सितंबर में ही लिखी जा चुकी थी कांके में डकैती की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

October 23, 2026
Headlines

गुमला में PLFI को तीखी चोट, एसपी के चक्रव्यूह में फंसा खूंखार जोनल कमांडर

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

100 अंकों के फार्मूले से नपे बैंक, SBI-केनरा रेड जोन में; विकास आयुक्त बोले- बिहार का पैसा…

October 24, 2026

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.