Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 08:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शिल्पा शेट्टी जल्द ‘निकम्मा’ के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग लखनऊ में करेगी, अगले साल रिलीज होगी फिल्म
अन्य खबरें

शिल्पा शेट्टी जल्द ‘निकम्मा’ के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग लखनऊ में करेगी, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

November 20, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लखनऊ में फिल्म ‘निकम्मा’ के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। शिल्पा 12 साल बाद इस फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त माह में शुरू हुई थी। फिल्म का पहला शेड्यूल शूट पूरा किया जा चुका है और अब लखनऊ में दूसरा शेड्यूल शुरू करने के लिए कलाकार तैयार हैं। नवाबों के शहर लखनऊ में स्टार कास्ट 45 दिनों के मैराथन कार्यक्रम के लिए एकजुट हो रहे हैं। अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया को लखनऊ रवाना होने से पहले निर्देशक शब्बीर खान के कार्यालय में देखा गया था। दोनों के हाथ में फिल्म ‘निकम्मा’ की स्क्रिप्ट फाइल थी।

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के स्टार कास्ट अगले महीने लखनऊ, हरदोई और मलीहाबाद में शूटिंग शुरू करेंगे। शब्बीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी। फिल्म का प्रोडक्शन सोनी पिक्चर्स के बैनर तले होगा। शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2007 में फिल्म ‘अपने’ में देखा गया था। शिल्पा ने 22 नवंबर, 2009 को राज कुंद्रा के साथ शादी की और उनका सात साल का बेटा वियान हैं। अभिनेत्री शर्ली सेतिया एक सिंगर और मशहूर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। शर्ली सेतिया अपनी हॉटनेस के लिए काफी फेमस हैं। वह सोशल मीडिया के साथ-साथ टिक टॉक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अभिमन्यु ने फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता है’ से बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया है। अभिमन्यु ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले बतौर सहायक निर्देशक फिल्म ‘दम मारो दम’ और ‘नौटंकी साला’ में काम किया है। शब्बीर खान इससे पहले फिल्म ‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ का निर्देशन कर चुके हैं।

Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसउदी अरब में 3000 अमेरिकी सैनिक होंगे तैनात
Next Article सुष्मिता सेन को बॉयफ्रेंड और दोनों बेटियों ने दिया सरप्राइज पार्टी

Related Posts

अन्य खबरें

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026
अन्य खबरें

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026
अन्य खबरें

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 23 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 23, 2026

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.