Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 09:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आपस में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, कार्यकर्ता पर हुआ हमला तो तन गई बंदूक
Headlines

आपस में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, कार्यकर्ता पर हुआ हमला तो तन गई बंदूक

September 27, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बंगाल।  पश्चिम बंगाल में भवानीपुर उपचुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है. खबरों की मानें तो टीएमसी समर्थकों ने बीजेपी नेता दिलीप घोष पर हमला किया है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि टीएमसी हमारी पार्टी को प्रचार करने से रोक रही है. इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीएमसी कार्यकर्ता दिलीप घोष के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं. दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मी को मजबूरन बंदूक निकालनी पड़ी. वहीं, चुनाव आयोग ने इसे लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. चुनाव आयोग ने शाम तक रिपोर्ट देने को कहा है.

अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि भवानीपुर में बीजेपी की व्यापक पहुंच ने टीएमसी को बेचैन कर दिया है. नेताओं को प्रचार करने से रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे कितने लोगों को रोक पाएंगे? बीजेपी के नेता क्षेत्र के कोने-कोने में फैले हुए हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि जनता बड़ी संख्या में समर्थन के लिए तैयार हैं. वहीं, बीजेपी नेता अग्निमित्र पॉल ने कहा कि कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल हुए हैं. सीएम ममता बनर्जी सहित टीएमसी सरकार असहिष्णु है. हमें प्रचार करने की अनुमति नहीं दे रही है. टीएमसी के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया और उन्हें पीटा.

बता दें, भवानीपुर में उपचुनाव के लिए 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. यहां से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं. बीजेपी की तरफ से प्रियंका टिबरेवाल को उम्मीदवार बनाया गया है. भवानीपुर के अलावा जंगीपुर और शमशेरगंज में भी 30 सितंबर को मतदान होगा. मतगणना 3 अक्टूबर को होगी. माकपा ने श्रीजीब विश्वास को यहां से चुनाव मैदान में उतारा है.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकृषि कानून को लेकर भारत बंदी के दौरान आज बरकट्ठा में मिलाजुला असर रहा
Next Article धनबाद के एक शोरूम पर बदमाशों ने फेंका बम, कार क्षतिग्रस्त

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026

रेलवे प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, सैलरी ₹76,000 तक

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.