WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची. झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service) के 53 अधिकारियों का तबादला (Transfer) किया है. अनुमंडल स्तर के सभी अधिकारियों को अपर समाहर्ता एवं समकक्ष स्तर पर प्रोन्नति (प्रमोशन) करते हुए उन्हें कई पदों पर पदस्थापित (तैनात) किया गया है. मंगलवार देर शाम इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की.
जिन अधिकारियों के तबादले किये गए हैं उनमें अमित प्रकाश, रविरंजन कुमार विक्रम, सुधीर कुमार, मनोज कुमार रंजन, नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, शब्बीर अहमद, नंदकिशोर गुप्ता, सतीश चंद्रा, जितेंद्र कुमार देव सहित 53 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं.

