Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 03:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»हिंडाल्को प्रबंधन को शहरी क्षेत्र में बाॅक्साइट साइड हटाने के निर्देश
झारखंड

हिंडाल्को प्रबंधन को शहरी क्षेत्र में बाॅक्साइट साइड हटाने के निर्देश

September 29, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लोहरदगा। डीसी दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में आज खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त द्वारा हिंडाल्को प्रबंधन को शहरी क्षेत्र में बाॅक्साइट साइडिंग को शहरी क्षेत्र से हटाकर बड़कीचांपी में शिफ्ट करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया गया।

अगर शहर के बीचों-बीच स्थित साइडिंग को हटाया नहीं गया तो हिंडाल्को इंडस्ट्रीज पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। शहरी क्षेत्र से रोपवे गुजरता है, जिससे आये दिन दुर्घटना होती रहती है। साथ ही जिन रैयतों को मुआवजा संबंधी भुगतान लंबित है, उसे निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की ओर से बैठक में अभिषेक ने बताया कि बड़कीचांपी में भूमि अधिग्रहण का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही साइडिंग को शिफ्ट किये जाने की कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी।

उपायुक्त द्वारा हिंडाल्को प्रबंधन को टाना भगतों की भी जमीन पर खनन कार्य किये गये रकबा, लीज आदि की जानकारी उपलबध कराये जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में अवैध तरीके से बालू उठाव व चोरी पर नियंत्रण के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बनी टीम को विभिन्न नदी घाटों पर नजर रखने व किसी तरह सूचना प्राप्त होने पर त्वरित रूप से कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया गया। खनन पदाधिकारी को अवैध रूप से संचालित क्रशर संचालक के उपर कार्रवाई किये जाने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रांची को भी लोहरदगा जिले में प्रदूषण अधिनियम का पालन नहीं करने वाले संस्थानों/संचालकों पर कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया गया।

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद, वाणिज्यकर उपायुक्त कुमोदनी सिंकू, सहायक खनन पदाधिकारी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछड़ की कालाबाजारी मामले में दो गए जेल
Next Article रनिया में बांस से संवर रही महिलाओं की किस्मत

Related Posts

झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.