Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 04:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»कोरोना की तीसरी लहर का डर: शिशु चिकित्सालयों में बढ़ाए जा रहे हैं नीकू व पीकू के बैड्स
देश

कोरोना की तीसरी लहर का डर: शिशु चिकित्सालयों में बढ़ाए जा रहे हैं नीकू व पीकू के बैड्स

October 2, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जयपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर राजस्थान सतर्क है और विशेषज्ञ शिशु रोग चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए की प्रदेश के सभी शिशु चिकित्सालयों में नियानेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (नीकू) व पीडियेट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) के बैड्स् की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी कर चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर किया जा रहा है।

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने प्रदेश के 15 मेडिकल कॉलेजों से संबंधित शिशु चिकित्सालयों में जहां मार्च 2020 तक नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट के बैड्स की संख्या 475 थी, उसे बढ़ाकर 604 किया जा चुका है। इस संख्या को और अधिक बढ़ाते हुए 766 नए बैड्स भी लगाए जा रहे हैं, जबकि 120 बैड्स लगाने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बैड्स की उपलब्धता के बाद इन चिकित्सालयों में नीकू के बैड्स की संख्या 1490 हो जाएगी।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में नीकू के बैड्स की संख्या 212 से बढ़ाकर 237 कर दी गई है, जबकि 240 नए बैड्स लगाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं अजमेर मेडिकल कॉलेज में नीकू के बैड्स की संख्या 45 से बढ़ाकर 63 की गई है और 60 नए बैड्स लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जोधपुर मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में नीकू के 30 बैड उपलब्ध है व 90 नए बैड्स को लेकर कार्य जारी है। बीकानेर मेडिकल कॉलेज में नीकू के बैड्स की संख्या मार्च 2020 में 8 थी जबकि वर्तमान में इन बैड्स की संख्या 33 हो गई है और 10 नए बैड्स लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 50 बैड्स लगाना भी यहां प्रस्तावित है। उदयपुर मेडिकल कॉलेज में नीकू के बैड्स की संख्या 130 से बढ़ाकर 150 की गई है जबकि 50 नए बैड्स लगाना यहां प्रस्तावित है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोटा मेडिकल कॉलेज में नीकू के बैड्स की संख्या 42 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है, जबकि 180 नए बैड्स लगाने की कार्रवाई जारी है। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में नियानेटल इंटेंसिव केयर यूनिट के बैड्स की संख्या 5 से बढ़ाकर 10 कर दी गई, जबकि 20 नवीन बैड्स लगाने का कार्य जारी है और 20 बैड्स लगाना यहां प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि बाड़मेर में 30 नीकू बैड्स लगाए जा रहे हैं, जबकि भरतपुर मेडिकल कॉलेज में नीकू के 20 बैड है और नए 20 बैड लगाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं भीलवाड़ा के मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में नीकू के 6 बैड है और इन्हें बढ़ाकर 20 किया जा रहा है। जबकि चूरु में 20 व डूंगरपुर में 30 नीकू बैड तैयार किए जा रहे है। वहीं पाली में नीकू के 3 बैड है और 24 नए बैड्स की उपलब्धता के लिए प्रक्रिया जारी है। जबकि सीकर में 22 नए बैड्स लगाने का कार्य किया जा रहा है।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट के बैड्स के साथ पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट के बैड्स की संख्या में भी बढ़ोतरी की जा रही है। जहां मार्च 2020 में पीकू के बैड्स की उपलब्धता प्रदेश के शिशु चिकित्सालयों में 174 थी उसे बढ़ाकर 292 किया जा चुका है, जबकि 282 नए बैड्स लगाने का कार्य जारी है और 535 और बैड्स लगाना यहां प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इन सभी बैड्स की उपलब्धता के बाद प्रदेश में पीकू के बैड्स की संख्या 1109 हो जाएगी।

चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में पीकू के बैड्स की संख्या 67 से बढ़ाकर 97 की गई है, वहीं 120 नए पीकू के बैड्स लगाना यहां प्रस्तावित है। जयपुर के आरयूएचएस में पीकू के 9 बैड्स है। अजमेर मेडिकल कॉलेज में पीकू के 14 बैड है व 100 बैड्स लगाना यहां प्रस्तावित है। जोधपुर मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में पीकू के 25 बैड है व 115 नए बैड्स लगाना यहां प्रस्तावित है। बीकानेर मेडिकल कॉलेज में पीकू के बैड्स की संख्या 8 से बढ़ाकर 45 कर दी गई है व 100 नए बैड्स लगाना यहां भी प्रस्तावित है। उदयपुर में पीकू के 20 बैड्स उपलब्ध है व जल्द ही 100 और बैड्स लगाए जाएंगे। कोटा मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 21 बैड है व 138 नए बैड्स लगाए जा रहे हैं।

गालरिया ने बताया कि झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में पीकू बैड्स की संख्या 5 से बढ़ाकर 29 कर दी गई है व 30 नए बैड्स जल्द ही यहां तैयार हो जाएंगे। बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में 10 पीकू बैड्स तैयार किए जा रहे हैं। भरतपुर मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 12 पीकू बैड्स है व 22 नए बैड्स तैयार किए जा रहे है, जबकि भीलवाड़ा में वर्तमान में 10 पीकू बैड व 10 नए बैड तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चूरु में 20 व डूंगरपुर में 30 पीकू बैड लगाए जा रहे हैं। वहीं पाली में 10 पीकू के बैड्स उपलब्ध है व 12 नए बैड्स तैयार किए जा रहे है, जबकि सीकर में 10 नए पीकू के बैड लगाए जा रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेजेएमपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Next Article स्वच्छ भारत कार्यक्रमों की सफलता के लिए रांची स्थित नेहरू युवा केंद्र एवं पीआईबी का सांझा प्रयास

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.