Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 11:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड: महिला और उसकी बेटी की फंदे पर लटकी मिली लाश
Headlines

झारखंड: महिला और उसकी बेटी की फंदे पर लटकी मिली लाश

October 3, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मेदिनीनगर। हैदरनगर थाना क्षेत्र के राजबंधा गांव में रविवार को महिला और उसकी नाबालिग बेटी की फंदे पर लटकी लाश बरामद की गयी है। महिला वर्ष 2016 से राजबंधा के जितेंद्र पासवान के घर उसकी दूसरी पत्नी बन कर रह रही थी। महिला और किशोरी की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया है। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। महिला की पहचान राजबन्द निवासी जितेंद्र पासवान की दूसरी पत्नी संगीता देवी (40 ) और उसकी पुत्री अंजली कुमारी (12) के रूप में हुई है। संगीत महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली थी।

Advertisement

जानकारी के अनुसार जितेंद्र पासवान ने संगीता देवी से वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था। जितेंद्र पासवान महाराष्ट्र के नागपुर में माप तोल कांटा का मैकेनिक है। नागपुर में रहते हुए उसे संगीता देवी से प्रेम हो गया था। जितेंद्र ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए उससे दूसरी शादी की थी।

वर्ष 2016 में महाराष्ट्र के नागपुर में लव मैरिज करने के बाद जितेंद्र पासवान संगीता औऱ उसकी बेटी अंजली को लेकर अपने घर राजबंधा आ गया था। महिला उसके बाद से अपनी पुत्री अंजली के साथ रह रही थी। जितेंद्र की पहली शादी 6 -7 वर्ष पहले हुई थी। उससे एक लकड़ा एक लड़की है। जितेंद्र के साथ उसकी पहली पत्नी भी साथ में रहती है। इधर कुछ दिन पहले जितेंद्र पासवान नागपुर से आकर अपने घर पर रह रहा था।

संगीता और उसकी बेटी अंजलि जिस कमरे में रहती थी। उसका दरवाजा रविवार को अंदर से बंद पाया गया। बाद में जितेंद्र पासवान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा और अंदर गया तो देखा कि दोनों मां बेटी की लाश फंदे पर लटकी हुई है। इसके बाद सनसनी फैल गयी। आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर हैदरनगर थाना पुलिस भी आ गयी। गांव वालों के अनुसार जितेंद्र पासवान के परिवार का आसपास के लोगों के साथ कम मेलजोल था। इस कारण घर के अंदर किसी तरह की कोई नकारात्मक गतिविधि की जानकारी स्थानीय लोगों को नहीं थी।

मराठी महिला और उसकी बेटी की आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। हैदरनगर के थाना प्रभारी शिव शंकर उरांव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक्सिस बैंक के एटीएम को काटकर बदमाशों ने उड़ाए 20 लाख रुपये कैश
Next Article छेड़छाड़ से तंग आकर युवती के परिवार ने छोड़ा गांव, घर के दरवाजे पर लिखी आतंक की दास्तान

Related Posts

Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
झारखंड

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026
Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ओडिशा की माटी से यूरोप के दिल तक : शिक्षा और सेवा के दम पर डॉ. अच्युत ने लहराया परचम

September 26, 2026

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.