WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
उत्तर प्रदेश। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के खराब स्वास्थ्य के चलते आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेदांता अस्पताल लखनऊ में आकर उनसे मुलाकात की।
मेडिकल डायरेक्टर, मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ का कहना है कि आज उनकी(महंत नृत्य गोपाल दास) स्थिति में सुधार देखा गया, उनका ऑक्सीजन सपोर्ट भी कम हुआ है। उनके पेशाब के इन्फेक्शन में कमी आयी है। उन्हें अभी ICU में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और यूरोलॉजी की टीम की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

