Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 08:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्ली में छात्रों के लिए मुखर, झारखंड में खामोश… आदित्य साहू ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Headlines

दिल्ली में छात्रों के लिए मुखर, झारखंड में खामोश… आदित्य साहू ने कांग्रेस पर साधा निशाना

August 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आदित्य साहू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में कथित परीक्षा घोटालों और पेपर लीक के मुद्दे पर सियासत लगातार गर्म होती जा रही है। भाजपा ने अब इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते हुए कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड के लाखों छात्र पिछले कई वर्षों से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने में लगी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 2019 के बाद हुई कई भर्ती परीक्षाओं पर सवाल उठे हैं। बार-बार पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप सामने आए, लेकिन सरकार ने कभी गंभीरता से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की पहल नहीं की। अब जब छात्र CBI जांच की मांग को लेकर रांची में धरना और अनशन कर रहे हैं, तब भी सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है।

Advertisement

‘बारिश में छात्र बैठे हैं, सरकार के पास सुनने का समय नहीं’

आदित्य साहू ने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ सरकार का व्यवहार बेहद निराशाजनक है। उनके अनुसार छात्रों को धरना स्थल पर पंडाल लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। रात में बिजली काट दी जाती है और लगातार हो रही बारिश के बीच छात्र-छात्राएं प्लास्टिक के नीचे बैठकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखने वाले युवाओं को भी प्रशासनिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सरकार उनकी समस्याओं पर कोई संवेदनशीलता नहीं दिखा रही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन युवाओं ने वर्षों मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की, आज वही अपने भविष्य को लेकर सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए और निष्पक्ष जांच का रास्ता अपनाना चाहिए।

कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप, राहुल गांधी से झारखंड आने की अपील

आदित्य साहू ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने वाली पार्टी झारखंड के छात्रों के सवाल पर पूरी तरह खामोश है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार से जुड़ा कोई मामला होता है तो कांग्रेस के बड़े नेता सड़क पर उतर आते हैं, लेकिन झारखंड में उनकी समर्थित सरकार पर गंभीर आरोप लग रहे हैं तो कांग्रेस के नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी और कांग्रेस वास्तव में छात्रों के हितों की बात करते हैं तो उन्हें झारखंड आकर आंदोलनरत छात्रों से मिलना चाहिए और खुले तौर पर CBI जांच की मांग करनी चाहिए। आदित्य साहू ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती तो उसे नैतिक आधार पर झामुमो सरकार से अपना समर्थन वापस लेने पर विचार करना चाहिए।

‘युवा जवाब मांग रहे हैं, भाजपा आंदोलन के साथ’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के युवा अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जवाब चाहते हैं। उनके अनुसार कांग्रेस को यह स्पष्ट करना होगा कि वह छात्रों के साथ खड़ी है या उन आरोपों के घेरे में आई सरकार के साथ, जिस पर परीक्षा घोटालों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों की न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और जब तक कथित परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच नहीं होती तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।

इसे भी पढ़ें : छात्रों के आंदोलन को भाजपा का साथ, बाबूलाल बोले- JPSC-JSSC की CBI जांच कराए सरकार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाथों के हुनर को राष्ट्रपति का सलाम, 22 उत्कृष्ट बुनकरों को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान
Next Article गंगा में गंदा पानी छोड़ने पर NGT का हंटर, जुर्माने की तैयारी

Related Posts

Headlines

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026
जॉब/एजुकेशन

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026
Headlines

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.