WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा प्रतिनिधि। गोरहर थाना क्षेत्र गोरहर गांव के निकट नदी पुल के समीप रोड पर बने ब्रेकर के पास एक ट्रक ने बाइक पर सवार दो व्यक्ति को टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। बाइक सवार बगोदर से वापस कपका,बरकट्ठा लौटने के क्रम में दुर्घटना हुई। हादसा करीब साढ़े छह बजे शाम की है। ट्रक चालक ने ने गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं मृतकों के मोबाइल फोन टूट गया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि दोनों मृतक बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कपका निवासी है। मृतकों में एक मितेश कुमार (20) और दूसरा सरफराज (20) के रूप में बताया जा रहा है।

