Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमीन विवाद को लेकर रांची के व्यक्ति ने की खुदकुशी
झारखंड

जमीन विवाद को लेकर रांची के व्यक्ति ने की खुदकुशी

October 19, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एकता नगर में एक व्यक्ति ने जमीन विवाद को लेकर निर्माणाधीन मकान में खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त अजय कुमार राय एकता नगर निवासी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि अजय कुमार राय ने बड़कागढ़ के स्वतंत्रता सेनानी के वंशजों से जमीन खरीदी थी और उसमें मकान का निर्माण करवा रहे थे। मकान निर्माणाधीन था। इस क्रम में जमीन पर नामकुम के तत्कालीन अंचलाधिकारी शुभ्रा रानी ने अजय राय और तीन अन्य व्यक्तियों पर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा दी थी।

एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर वहां पर निर्माण कार्य बंद करवा दिया था। निर्माण कार्य बंद होने से अजय राय मानसिक रूप से काफी परेशान थे। उनका काफी पैसा जमीन में लग चुका था। उन्होंने जिन से जमीन ली थी, उनसे बात करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। इसके बाद अजय तनाव में खुदकुशी कर ली।

अजय राय ने कुछ दिन पहले व्हाट्सएप के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जगन्नाथपुर पुलिस सहित कई अधिकारियों को मैसेज किया था। मैसेज में उन्होंने आत्महत्या का जिक्र किया था। अजय राय अपनी पत्नी प्रभा राय, बेटी सपना कुमारी के साथ एकता नगर में ही किराए के मकान में रहते थे। एक बेटा प्रिंस कुमार मुंबई में और बड़ी बेटी सऊदी अरब में जॉब करती है। थाना प्रभारी ने बताया कि सपना कुमारी के आवेदन पर जगन्नाथपुर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखुशखबरी: दिवाली पर 7000 रुपए बढ़कर आएगी सैलरी, मोदी सरकार ने दिया बड़ा गिफ्ट
Next Article गोरहर में सड़क दुर्घटना, कपका निवासी दो बाइक सवार युवक की मौत

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.