Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 02:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दिया इस्तीफा
देश

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दिया इस्तीफा

November 26, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– जनता की समस्याओं को विपक्षी नेता के रूप में सरकार तक पहुंचाएंगे: देवेंद्र फडणवीस
– परस्पर विरोधी विचारधारा की तीन पहियों वाली सरकार चलाना मुश्किल होगा

मुंबई। देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार की शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का इस्तीफा भी राज्यपाल को सौंप दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में बनने वाली सरकार को शुभकामना भी दी है।

Advertisement Advertisement

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने सह्याद्रि अतिथिगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा व शिवसेना साथ चुनाव लड़ीं थीं। दोनों दलों को महाराष्ट्र की जनता ने सरकार बनाने का जनादेश दिया था लेकिन मतगणना के बाद शिवसेना ने ढाई-ढाई साल का मुख्यमंत्री का बंटवारा किए जाने की मांग करनी शुरू कर दी जबकि चुनाव से पहले यह तय नहीं किया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी चुनाव के दौरान अपने भाषणों में भाजपा का ही मुख्यमंत्री बनने की बात करते रहे थे। उस समय शिवसेना ने किसी भी तरह का विरोध दर्ज नहीं करवाया था लेकिन चुनाव बाद शिवसेना ने इस संबंध में सीधे भाजपा के किसी भी नेता से बात नहीं की। जब मैंने शिवसेना अध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने कोई बात नहीं की थी। इसके उलट शिवसेना ने कांग्रेस व राकांपा नेताओं से मिलकर सरकार बनाने का प्रयास करने लगी।

फडणवीस ने कहा कि इस दरम्यान राज्यपाल ने उन्हें सबसे बड़ी पार्टी होने की वजह से सत्ता गठन के लिए बुलाया था। उस समय मैंने बहुमत न होने की वजह से सरकार बनाने से साफ मना कर दिया था। राज्यपाल ने बाद में शिवसेना व राकांपा को भी सत्ता गठन के लिए बुलाया था और यह लोग भी सरकार गठन नहीं कर सके थे। फडणवीस ने बताया कि राकांपा विधायक दल नेता अजीत पवार उनसे मिले और सरकार बनाने की इच्छा जताई। इसके बाद राज्य में अजीत पवार के साथ मिलकर उन्होंने सरकार का गठन किया लेकिन मंगलवार को अचानक अजीत पवार उनसे मिले और अपना इस्तीफा मुझे सौंप दिया। इसलिए अब हमारे पास बहुमत नहीं रह गया है। इसलिए मैंने भी अपने पद का और अजीत पवार का इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है।

फडणवीस ने कहा कि उन्होंने पिछले 5 साल तक पारदर्शी व जनमुखी सरकार चलाई है। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने निजी कारणों से उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। अब परस्पर विरोधी विचारधारा वाले दल सत्ता के लिए साथ आ रहे हैं। तीनों दल सत्ता के लिए साथ आए हैं जिन्हें तीन पहियों वाली सरकार चलाना मुश्किल होगा। इसके बावजूद वह चाहते हैं कि बनने वाली सरकार राज्य की जनता के लिए काम करें। उन्होंने अगली सरकार को शुभकामना देते हुए कहा कि वह राज्य की जनता की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी विपक्ष के रूप में पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे और राज्य की जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचुनाव प्रचार के लिए 03 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
Next Article कश्मीर विश्वविद्यालय के मेन गेट पर ग्रेनेड हमला, चार घायल

Related Posts

Headlines

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.