Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 04:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हमारे लिए सबसे बड़ा और पवित्र ग्रंथ है संविधानः मोदी
देश

हमारे लिए सबसे बड़ा और पवित्र ग्रंथ है संविधानः मोदी

November 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस के अवसर पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित दोनों सदनों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कर्तव्यों में ही नागरिकों के अधिकारों की रक्षा है और नए भारत के निर्माण के लिए नागरिकों को अपनी हर गतिविधि में कर्तव्य पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारे लिए सबसे बड़ा और पवित्र ग्रंथ है। एक ऐसा ग्रंथ, जिसमें हमारे जीवन की, हमारे समाज की, हमारी परंपराओं और मान्यताओं का समावेश है और नई चुनौतियों का समाधान भी है।

भारतीय संविधान के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मोदी ने कहा कि संविधान की असली ताकत देश के नागरिक हैं। यही संविधान की प्रेरणा और उसका उद्देश्य है। उन्होंने भारतीय संविधान को वैश्विक लोकतंत्र में सर्वोत्तम बताते हुए कहा कि ये नागरिकों को न सिर्फ उनके अधिकारों के प्रति सजग रखता है बल्कि उन्हें उनके कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रखता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और लगन से निर्वहन करने की भावना के साथ मिलकर देश के नव निर्माण में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

Advertisement Advertisement

मोदी ने कहा कि देश के हर नागरिक का यह प्रयास होना चाहिए कि उनके हर कार्यक्रम और बातचीत कें केंद्र में कर्तव्य रहे ।देश के गौरवशाली नागरिक होने के नाते सभी को सोचना चाहिए कि अपने कार्यों से देश को और मजबूत कैसे बनाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संविधान की भावना अटल और अडिग रही है। अगर कभी कुछ ऐसे-वैसे प्रयास हुए भी हैं, तो देशवासियों ने मिलकर उनको असफल किया है और संविधान पर किसी तरह की आंच नहीं आने दी है।

प्रधानमंत्री ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ भीमराव अंबेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, पंडित जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद और सुचेता कृपलानी समेत तमाम विभूतियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। कुछ दिन और अवसर ऐसे होते हैं, जो हमारे अतीत के साथ हमारे संबंधों को मजबूती देते हैं। हमें बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअभिव्यक्ति की आजादी का मतलब सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाना नहीं: कोविंद
Next Article ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, 36 फर्जी नामों से चालू सिम बरामद

Related Posts

Headlines

पांच राज्यों/UTs में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू

March 15, 2026
Headlines

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026
Headlines

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

March 16, 2026

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.