Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 06:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 370 को वोट बैंक के लिए पालती रही कांग्रेस : अमित शाह
रांची

370 को वोट बैंक के लिए पालती रही कांग्रेस : अमित शाह

November 28, 2019No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हेमंत सोरेन बताएं कि अलग झारखंड की लड़ाई में कांग्रेस कहां थी
जनार्दन पासवान और किशुन कुमार के पक्ष में मतदान की अपील की
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुच्छेद 370 को अपने वोट बैंक के लिए पालती रही लेकिन अनुच्छेद 370 को खत्म कर हमने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। कांग्रेस की तमाम अड़चनों के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अध्योध्या में अब भव्य राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया। अमित शाह आज चतरा में एक चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे थे।

अमित शाह ने रैली में जोहार, सबको प्रणाम के साथ अपना संबोधन शुरू किया। भारत माता की जय के नारे लगाए और लोगों से कहा, “विजय संकल्प के साथ बोलिए भारत माता की जय।” मां भद्रकाली को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि अपना झारखंड भगवान बिरसा मुंडा की भूमि है, जिन्‍होंने सबसे पहले अंग्रेजों को चेताया कि यह देश खाली करो। आज मैं यहां आया हूं तो सैंकड़ों आदिवासी स्‍वतंत्रता सेनानियों को प्रणाम करता हूं। आज हम झारखंड का चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। हेमंत सोरेन बताएं कि पृथक झारखंड की लड़ाई में कांग्रेस कहां थी।

Advertisement Advertisement

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का रास्ता हुआ साफ

विधानसभा चुनाव के लिए चतरा में भाजपा उम्मीदवार जनार्दन पासवान और सिमरिया से उम्मीदवार किशुन कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने यहां पहुंचे अमित शाह ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म कर भाजपा ने पूरे देश से आतंकवाद को खत्म करने का काम किया है। अनुच्छेद 370 को खत्म कर हमने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। कांग्रेस की तमाम अड़चनों के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अध्योध्या में अब भव्य राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो यहां साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन हेमंत ने कभी कांग्रेस से यह नहीं पूछा कि उन्होंने झारखंड की स्थापना के लिए क्या किया? 60 साल के शासन में आखिर कांग्रेस ने झारखंड को क्या दिया।

आपका वोट झारखंड को प्रगति पर ले जाएगा

अमित शाह ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस, झामुमो और अन्य पार्टियां झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। मैं झामुमो से पूछना चाहता हूं कि झारखंड के युवा जब अलग झारखंड के लिए लड़ रहे थे, उस वक्त कांग्रेस का स्टैंड क्या था? जब तक कांग्रेस की सरकार रही, झारखंड की रचना नहीं हुई। कई लोगों ने बलिदान दिया, अपना पूरा जीवन लगा दिया। जब भाजपा की सरकार बनी और अटलजी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने झारखंड को बनाने का काम किया। अटलजी ने झारखंड को बनाया, नरेंद्र मोदी और रघुवर दास ने झारखंड को संवारने का काम किया है। इस चुनाव के पहले चरण के लिए 30 नवम्बर को वोट डालने जाएंगे तो याद रखना कि आपका वोट विधायक चुनने के लिए नहीं है, आपका वोट मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है। आपका वोट झारखंड को प्रगति पर ले जाने के लिए है।

नक्सलवाद का सफाया

शाह ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो की जब-जब सरकार बनी करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। रघुवर सरकार के पांच साल में एक रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि चतरा क्षेत्र नक्सलवाद प्रभावित था। भाजपा की सरकार के पहले गांव में आप बारात नहीं ले जा सकते थे। आज डंके की चोट पर रात के 12 बजे बरात लेकर जाएं, किसी नक्सली की हिम्मत नहीं है कि वो बारात पर हमला कर दे। भाजपा की सरकार ने नक्सलवाद को जमीन के 20 फीट अंदर गाड़ने का काम किया है। पांच साल के अंदर भाजपा सरकार ने उद्योग लाए। घर-घर में बिजली पहुंचाई, घर दिया, किसानों को आर्थिक सहायता दी, बच्ची को 80 हजार से एक लाख की आर्थिक सहायता दी।

मोदी ने एक ही जाति देखी है, वो है गरीब

उन्होंने कहा कि चतरा में स्टील प्लांट प्रस्तावित है, जो यहां के युवाओं को रोजगार देगा। अगली बार वोट मांगने आऊंगा तो स्टील प्लांट तैयार दिखेगा। चतरा में 73 हजार से अधिक शौचालय बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। शाह ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो वाले जाति की बात करेंगे, जात-पात की बात के आधार पर वोट मांगने का काम करेंगे। हमने कोई जाति नहीं देखी, मोदी जी ने एक ही जाति देखी है वो है गरीब। जो गरीब है उसके घर में सीधा फायदा पहुंचे, इसका प्रयास भाजपा सरकार कर रही है। दलितों व आदिवासियों का आरक्षण कम किए बिना ओबीसी समाज को अधिक से अधिक आरक्षण देने का काम, यह भाजपा की सरकार करने वाली है। झारखंड में 38 लाख गरीब लोगों के घर बिजली पहुंचाने का काम भाजपा ने किया। पिछले 60 साल में झारखंड के सिर्फ 12 प्रतिशत घरों में पानी पहुंचा था, पिछले पांच साल में ये आंकड़ा 35 प्रतिशत हो गया है। सिर्फ चतरा विधानसभा में करीब 73,178 शौचालय बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया, आयुष्मान भारत योजना के तहत 1,91,271 लोगों को स्वास्थ्य बीमा दिया। इनका 5 लाख रुपये तक का बीमारी का खर्चा भाजपा की सरकार उठाने वाली है।

ओबीसी समाज को संवैधानिक सम्मान देने का काम किया

अमित शाह ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस की सरकार चली लेकिन उन्होंने ओबीसी समाज को संवैधानिक सम्मान नहीं दिया। 2014 में नरेन्द्र मोदी सरकार बनी और हमारी सरकार ने पांच साल के अंदर ही ओबीसी समाज को संवैधानिक सम्मान देने का काम किया। मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। झारखंड में हमने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि दोबारा आप पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए। हम सबसे पहला काम एक कमेटी बनाकर ओबीसी समाज को ज्यादा से ज्यादा आरक्षण मिले, इस दिशा में करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 60 साल शासन रहा लेकिन गरीबों के घर में गैस का चूल्‍हा नहीं आया। गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तो उसने यह दर्द महसूस किया। मोदीजी ने आपकी चिंता की और माताओं और बहनों को उज्‍जवला का साथ मिला। भाजपा की सरकार ने सुकन्‍या योजना के तहत बेटियों की चिंता की है। घर-घर बिजली पहुंचाने से लेकर सखी मंडल तक का ख्‍याल हम रख रहे हैं। आम्रपाली कोल परियोजना से बड़ी संख्‍या में लोगों को रोजगार मिला है। आप फिर से भाजपा की सरकार बनाएं। अगली बार जब यहां आऊंगा तो मुझे भरोसा है कि आप अपने उठते जीवन स्‍तर को लेकर और आश्‍वस्‍त होंगे।

शाह ने कहा कि झारखंड की रघुवर दास सरकार ने बीते पांच साल में यहां सड़कों का जाल बिछाया है। जगह-जगह पुल बनाए हैं। कांग्रेस और हेमंत सोरेन को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 60 साल में वे बताएं कि यहां विकास के कौन से कार्य किए? हम यहां अपना हिसाब-किताब दे रहे हैं। विपक्षी दलों में साहस है तो वे भी अपने कार्यों का ब्‍योरा दें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमा
Next Article उपमुख्यमंत्री को लेकर राकांपा में घमासान, अजीत पवार फिर ‘नॉट रीचेबल’

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.