Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व 30 अक्टूबर को रांची के नागड़ी प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड

राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व 30 अक्टूबर को रांची के नागड़ी प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

October 30, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। आजादी के अमृत महोत्सव संबंधी समारोहों के क्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के एक दिन पूर्व 30 अक्टूबर को रांची के नागड़ी प्रखंड में लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो भारत सरकार के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो रांची द्वारा राष्ट्रीय एकता, स्वच्छ भारत एवं कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच कल आयोजित की गई पेंटिंग, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पीआईबी एवं आर ओ बी रांची के अपर महानिदेशक श्री अरिमर्दन सिंह , सांसद प्रतिनिधि श्री केदार महतो, ब्लॉक विकास पदाधिकारी श्रीमती नूतन कुमारी, लोहिया पब्लिक स्कूल नगड़ी के प्रधानाचार्य श्री प्रेम सागर महतो एवं सेक्रेड मिशन हाई स्कूल नागड़ी के प्रधानाचार्य श्री सुरेश्वरी महतो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए अपर महानिदेशक अरिमर्दन सिंह ने कहा कि हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हमें, खासकर युवा वर्ग को, अपनी आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देश के महान सपूतों के जीवन , उनके संघर्ष उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए और हमें अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश के सर्वांगीण विकास में अपनी रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।हमें व्यक्तिगत स्वच्छता से लेकर के अपने घर गांव तथा सामाजिक स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर इसे जन आंदोलन बनाना है तभी हम और हमारा समाज स्वस्थ और खुशहाल रह सकेंगे ।

उन्होंने आगे कहा कि यद्यपि हमने कोरोना टीकाकरण के मामले में 100 करोड़ से ज्यादा का लक्ष्य अपेक्षाकृत कम समय में प्राप्त कर लिया है लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए हमें सतर्क रहते हुए शेष बचे लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित और जागरूक करना है और कोविड-19 रूप व्यवहार का कड़ाई से पालन करना होगा।

इस अवसर पर बोलते हुए बी डी ओ नागड़ी श्रीमती नूतन कुमारी ने कहा कि बच्चों को खासकर बालिकाओं को अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष रुप से ध्यान देने की आवश्यकता है और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को खुद अपनाने के साथ-साथ अपने घर, परिवार और गांव के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करना होगा तभी यह जना आंदोलन का रूप लेगा और हम अपने स्वच्छ भारत मिशन में कामयाब होंगे।

इस अवसर पर दिनांक 29.10. 21 को लोहिया पब्लिक स्कूल नगड़ी तथा सेक्रेड मिशन हाई स्कूल नगडी मे आयोजित पेंटिंग, निबंध , भाषण आदि प्रतियोगिताएं में विजयी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय , तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो रांची के श्री शफीक आलम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लोगों का कोविड-19 टीकाकरण भी किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं के अलावा काफी संख्या में महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहिया तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBreaking: पटाखा बनाते समय बड़ा विस्फोट, दो बच्चे समेत पांच लोग झुलसे
Next Article आर.सेटी.खूंटी प्रशिक्षण के दौरान बनाये उत्पाद का पहला ग्राहक बना कलेक्ट्रेट ऑफिस,खूंटी

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.