Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 01:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जैन संत विमद सागर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
Headlines

जैन संत विमद सागर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

October 31, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदानगर स्थित संत सदन में प्रसिद्ध जैन संत आचार्य विमद सागर ने शनिवार शाम को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी मौत के बाद जैन समाज में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि जैन संत विमद सागर तीन दिन पूर्व ही एरोड्रम क्षेत्र से विहार करके नंदानगर स्थित संत सदन आए थे। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। आचार्य विमद सागर के सेवक अनिल पुत्र विमल कुमार जैन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अनिल ने पुलिस को बताया कि आचार्य दोपहर में विश्राम के लिए कक्ष में चले गए थे। इसके पूर्व उन्होंने कहा था कि उन्हें विहार के लिए रवाना होना है। वह आचार्य का सामान पैक कर उनका इंतजार करते रहे। शाम करीब 5 बजे तक आचार्य के न उठने पर अनिल ने उन्हें आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर अनिल ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद अन्य लोगों को बुलाकर आचार्य के कक्ष में झांका तो वे पंखे से लटके हुए दिखे।

 

31 अक्टूबर: आज आपके जीवन में क्या होगा परिवर्तन, जानें क्या कहती है आपकी राशि

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छड़ी से दरवाजे की कुंडी खोलकर अंदर प्रवेश किया, जहां आचार्य विमद सागर का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने तत्काल कमरे को कब्जे में कर लिया और फोरेंसिक अफसरों को बुला कर पूरे कमरे में वीडियोग्राफी करवाई। आचार्य की मौत की खबर मिलते ही समाजजन पहुंच गए। आचार्य की मौत की खबर पूरे प्रदेश में फैल गई। इंटरनेट मीडिया पर भी फोटो और संदेश वायरल हो रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएकल अभियान ने गरीब बच्चों के ई शिक्षा हेतू किया टेबलेट वितरण
Next Article तालिबान की क्रूरता, संगीत सुनने पर शादी में 13 लोगों को उतारा मौत के घाट

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.