Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 09:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डीईओ पर अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ विद्वेषपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप
झारखंड

डीईओ पर अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ विद्वेषपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप

November 2, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों ने मंगलवार को तोरपा के विधायक कोचे मुंडा को ज्ञापन सौंपकर जिला शिक्षा पदाधिकारी की निरंकुशता को रोकने और उनके अविलंब स्थानांतरण की मांग की है।

खूंटी। अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ ने खूंटी के जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ महेंद्र पांडेय पर अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ विद्वेषपूर्ण रवैया अपनाने और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।

इसको लेकर संघ के अध्यक्ष फादर अरविंद बारला के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों ने मंगलवार को तोरपा के विधायक कोचे मुंडा को ज्ञापन सौंपकर जिला शिक्षा पदाधिकारी की निरंकुशता को रोकने और उनके अविलंब स्थानांतरण की मांग की है।

शिक्षकों ने कहा कि खूंटी जिले में दस अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय हैं, जहां एक सौ से अधिक शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। शिक्षकों का आरोप है कि डीईओ महेंद्र पांडेय वेतन भुगतान की मांग करने पर दलाल, भगोड़ा जैसे शब्दों का प्रयोग कर शिक्षकों को अपमानित करते हैं। शिक्षकों ने कहा कि वर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यकाल में अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों को कभी समय से वेतन नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि डीईओ द्वारा रिपोर्ट नहीं भेजने के कारण उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। दुर्गा पूजा बिना वेतन के बीत गयी अब बिना वेतन के ही शिक्षकों को दीपावली और छठ मनाना पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपने वाले शिक्षकों में संजय कुमार मांझी, कृष्ण कुमार, सुनीता एक्का, सिस्टर शांता मिंज, जेकब नेलशन कंडुलना, मरीयम मगदली भेंगरा, सकलदेव सिंह, मनसिद्ध पूर्ति, सुरेश कुमार नाग, स्नेह सिचित भेंगरा, मरकस लोगन अब्राहम सुरीन, कृष्ण किशोर महतो, किरण प्रभा एक्का, नूतन पूर्ति सहित अन्य शिक्षक शामिल थे। विधायक ने भी शिक्षकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि इस संबंध में कार्रवाई की जायेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के 65000 पारा शिक्षकों का रौद्र रूप देखेगी सरकार, मोरहाबादी पार्ट 2 के मंज़र का करना पड़ेगा सामना: पारा शिक्षक संघ
Next Article झारखंड में इन जगहों पर पटाखे जलाने की इजाजत नहीं

Related Posts

Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Headlines

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन : 3.67 लाख का 20 क्विंटल माल दफन, दो का लाइसेंस सस्पेंड

October 27, 2026

कार्तिक महीने में इन 5 दिनों का है खास महत्व, कब करें स्नान और क्या करें दान… जानें

October 27, 2026

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026

ये स्किल्स सीख लें तो हर फील्ड में रहेगा आपका दबदबा, बूस्ट होगा करियर

October 27, 2026

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.