Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 11:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अभिमन्यु मिथुन ने रचा इतिहास, एक ओवर में झटके पांच विकेट
स्पोर्ट्स

अभिमन्यु मिथुन ने रचा इतिहास, एक ओवर में झटके पांच विकेट

November 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल शुक्रवार को कर्नाटक और हरियाणा के बीच खेला गया। कर्नाटक ने यह मैच आठ विकेट से अपने नाम किया। कर्नाटक की तरफ से केएल राहुल ने 66 रन और देवदूत पल्लिकल ने 87 रन की पारी खेली। मैच में कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने मैच में हैट्रिक सहित एक ओवर में पांच विकेट लिए। इसी के साथ 2019 में उनकी यह दूसरी हैट्रिक है।

मिथुन ने हरियाणा के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में पांच विकेट चटकाए। ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर लगातार चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और फिर आखिरी गेंद पर पांचवां विकेट चटकाया। अभिमन्यु ने पहली गेंद पर हिमांशु राणा, दूसरी गेंद पर राहुल तेवतिया, तीसरी गेंद पर सुमित कुमार, चौथी गेंद पर कप्तान अमित मिश्रा को आउट किया। ओवर की पांचवीं गेंद वाइड रही। इसके बाद फिर पांचवीं गेंद फेंकी गई, जिस पर एक रन बना। आखिरी गेंद पर अभिमन्यु ने जयंत यादव को कैच आउट करा दिया। इस तरह अभिमन्यु ने एक ही ओवर में हैट्रिक के साथ पांच विकेट झटके।

अभिमन्यु ने कर्नाटक के लिए खेलते हुए तीन बार हैट्रिक लिया है। पहली बार उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ साल 2009 में हैट्रिक चटकाई थी। दूसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ इस प्रदर्शन को दोहराया। तीसरी बार अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक ली है। घरेलू क्रिकेट में तीन बार हैट्रिक लेने वाले वह पहले गेंदबाज हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअंडर-17 महिला विश्वकप : फीफा प्रतिनिधिमंडल ने कलिंगा स्टेडियम की तैयारियों पर जताई संतुष्टि
Next Article साल के अंतिम महीने दिसम्बर में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

Related Posts

स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Headlines

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
Headlines

एशियन पैरा गेम्स का शंखनाद, PM बोले- आत्मविश्वास के साथ करें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

राशिफल @ 26 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 26, 2026

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.