Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 09:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एआईकेएससीसी का 8 जनवरी को ‘ग्रामीण भारत बन्द’ का आह्वान
देश

एआईकेएससीसी का 8 जनवरी को ‘ग्रामीण भारत बन्द’ का आह्वान

November 30, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-25 राज्यों से आए किसान संगठन के नेताओं ने साझा संघर्ष विकसित करने का लिया संकल्प

नई दिल्ली। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के मावलंकर हॉल में सम्पन्न हुआ। इसमें 25 राज्यों से आए किसान संगठन के नेताओं ने साझा संघर्ष विकसित करने का संकल्प लिया। अधिवेशन में करीब 800 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

auto

इस दौरान संवाददाता सम्मेलन में एआईकेएससीसी ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों और केन्द्र व राज्यों द्वारा समस्यों के हल के लिए कुछ नहीं करने के खिलाफ देशभर में आठ जनवरी को ‘ग्रामीण भारत बन्द’ की घोषणा की। राष्ट्रीय कार्य समूह से सदस्यों ने कहा कि यह विरोध सरकार की विभिन्न सवालों पर विफलता को प्रकाश में लाएगा, जिनमें सभी फसलों के लिए सी2 पर 50 फीसदी समर्थन मूल्य, कर्ज से मुक्ति दिलाने और प्रभावी फसल बीमा तथा आपदा मुआवजा आदि के मुद्दे प्रमुख हैं। इसके अलावा, अधिवेशन में तय किया गया कि सभी राज्यों में इकाइयों को मजबूत किया जाए तथा आगामी आठ जनवरी के बंद आह्वान के लिए राज्य इकाइयां ठोस योजना तैयार करें।

अधिवेशन में नेशनल वर्किंग ग्रुप के सभी सदस्यों ने किसानों के विभिन्न सवालों पर अपने विचार रखे, जिनमें वन अधिकार कानून, एलएआरआर 2013 के सख्ती के साथ अमल, आदिवासियों और किसानों के जबरन विस्थापन का विरोध, मुक्त व्यापार संधियों, विदेशी कम्पनियों के खेती में हस्क्षेप बढ़ने तथा कृषि मजदूरों व बटाईदार किसानों के हक में समग्र कानून बनाने की बातें अहम रहीं। इसके अलावा कारपोरेट लूट, ग्रामीण लोगों के लिए 10,000 रुपये की पेंशन, फसल बीमा योजना, आपदा मुआवजा तथा जम्मू-कश्मीर के किसानों के नुकसान की भरपाई भी प्रमुख विषय है। इस मौके पर एआईकेएससीसी के 21 सूत्री मांगपत्र में किसान घोषणापत्र को लेकर भी चर्चा हुई।

संवाददाता सम्मेलन को संयुक्त तौर पर वीएम सिंह, राजू शेट्टी, हनन मौला, मेधा पाटकर, योगेंद्र यादव, अतुल अंजान, डॉ आशीष मित्तल, डॉ सुनीलम, राजा राम सिंह, डॉ दर्शनपाल, सत्यवान, प्रतिभा शिन्दे, आविक सहा और किरन विस्सा ने संबोधित किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहम दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम : राजनाथ सिंह
Next Article धरना-प्रदर्शन मामले में केजरीवाल, सिसोदिया, भारती और बिड़लान को राहत

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.