Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 03:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हर हाल में दिसंबर तक पीएम आवास योजना की स्वीकृति दें: एनएन सिन्हा
झारखंड

हर हाल में दिसंबर तक पीएम आवास योजना की स्वीकृति दें: एनएन सिन्हा

November 27, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव एनएन सिन्हा शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रांची में सभी उपायुक्तों और ग्रामीण विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। केंद्रीय सचिव ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया की सभी आवास को वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही पूर्ण किया जाए। केंद्रीय सचिव ने मनरेगा योजना की भी तारीफ की और कहा इसका काम बेहतर हो रहा है ऐसे में सभी उपायुक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के भी क्रियान्वयन में तेजी लाएं। केंद्रीय सचिव ने कहा कि वित्त वर्ष 2016 से 21 के बीच जो आवास स्वीकृत नहीं हुए हैं उन्हें हर हाल में दिसंबर 2021 तक स्वीकृत कर दिया जाए।

1 वर्ष से पलायन किए गए लाभुकों के नाम सूची से हटेंगे

वैसे लाभुक जो अस्थाई रूप से विगत 1 वर्ष से पलायन कर गए हैं ऐसे लाभुकों को सूची से हटाने का भी निर्देश सचिव ने दिया। पलामू, पाकुड़ एवं गढ़वा जिला में माइनिंग क्षेत्र में बसे हुए प्राथमिकता सूची के लाभुकों को दूसरी जगह भूमि उपलब्ध कराते हुए उन्हें आवास की स्वीकृति प्रदान करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रत्येक लाभुकों को कन्वर्जेंस के माध्यम से मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय, मुफ्त गैस चूल्हा एवं कनेक्शन ,बिजली कनेक्शन एवं पानी का कनेक्शन दिया जाता है। सचिव ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि कन्वर्जंस का लाभ सभी लाभुकों को सुनिश्चित किया जाए। केंद्रीय सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अलावा मनरेगा ,पीएमजीएसवाई ,नरेगा एम श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना की भी समीक्षा की।

सचिव ने कहा कि मनरेगा के तहत अनुसूचित जनजाति एवं जाति की आबादी के अनुपात में कम रोजगार मिला है। इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा योजना का लाभ मिले यह सुनिश्चित करें।

आवास योजना में प्रगति लाना सरकार की प्राथमिकता : मनीष रंजन

ग्रामीण विकास सचिव डॉ मनीष रंजन ने कहा की आवास योजना में प्रगति लाना सरकार की प्राथमिकता है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जल्द से जल्द सभी लाभुकों को आवास स्वीकृत कर उन्हें पहली दूसरी और तीसरी किस्त की राशि आवंटित कर दी जाए ताकि आवास बनाने का काम पूर्ण किया जा सके। मनरेगा के कार्यों में भी तेजी लाते हुये सभी मजदूरों ,प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।

 योजनाओं में तेजी लाएं: राजेश्वरी बी

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने मनरेगा की योजनाओं से सभी को जोड़ने का निर्देश दिया। समय पर काम मिले और उनका मजदूरी भुगतान समय पर हो इसे सुनिश्चित करें  साथ ही उन्होंने एरिया ऑफिसर ऐप  (Area Officer App) के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को 50-50 चालू योजनाओं का प्रतिमाह निरीक्षण करने एवं उसका प्रतिवेदन ऐप पर अपलोड करने का सख्त निदेश दिया।  समीक्षा बैठक में झारखंड से झारखंड के ग्रामीण विकास सचिव डॉक्टर मनीष रंजन ,मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ,जेएसएलपीएस की सीईओ नैंसी सहाय, अपर सचिव रामकुमार सिन्हा सहित सभी जिलों के डीसी,डीडीसी, डीआरडीए के निदेशक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमीर बनने से रोक देती हैं घर में रखी ये 7 चीजें
Next Article सरकार की योजनाओं और काम को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता: हेमंत सोरेन

Related Posts

झारखंड

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026
Headlines

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026
Headlines

चक्रवात ‘अर्नब’ : रांची में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीसी बोले- 24 घंटे फील्ड…

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ : रांची में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीसी बोले- 24 घंटे फील्ड…

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.