Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 03:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अवैध कोयला खनन करने के दौरान खदान में फंसे चार मजदूर सुरक्षित बाहर निकले
झारखंड

अवैध कोयला खनन करने के दौरान खदान में फंसे चार मजदूर सुरक्षित बाहर निकले

November 29, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बोकारो। धनबाद और बोकारो की सीमा पर स्थित वर्षों से बंद पड़े पर्वतपुर कोल ब्लाक में अवैध खनन के दौरान खदान में फंसे चार ग्रामीण सोमवार की सुबह सुरक्षित बाहर निकल आए। यह सभी 96 घंटे तक कोल ब्लॉक में फंसे रहे। गत 26 नवंबर को खदान धंसने के कारण यह सभी खदान के अंदर ही रह गए थे।

सुरक्षित बाहर निकले इन मजदूरों की पहचान लक्ष्मण रजवार, रावण रजवार, भरत सिंह और अनादि सिंह के रूप में की गई है। यह सभी तिलाटांड के रहने वाले हैं। इन लोगों ने बताया कि खदान से बाहर निकलने का रास्ता इन्होंने खुद ही बनाया। मजदूरों के बाहर निकलने की सूचना पर स्थानीय विधायक अमर कुमार बाउरी भी गांव पहुंचे। मजदूरों के बाहर निकलने से गांव में जश्न का माहौल है। मजदूरों के खदान से बाहर निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के टीम मौके पर पहुंची। मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की।

बताया जाता है कि बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित बंद पड़े पर्वतपुर कोल ब्लाक में लंबे समय से अवैध खनन चलता रहता है। यह काम कोयला तस्कर स्थानीय मजदूरों के माध्यम से करवाते हैं। सूचना मिली कि गत 26 नवंबर को को खनन का काम चल रहा था। अचानक से खदान धंसने के कारण खनन कार्य में लगे लोग फंस गए। कुछ लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। खदान में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो पा रही थी।। स्थानीय लोग इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।
जानकारी मिलने के बाद बोकारो के उपायुक्त कुलदीप चौधरी और एसपी चंदन झा ने 27 नवंबर को मामले के जांच के आदेश दिए। यही स्पष्ट नहीं हो रहा था कि कोई खदान में फंसा है अथवा नहीं। गत 28 नवंबर की एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खदान में फंसे मजदूरों को निकालने से लिए ऑपरेशन शुरू हुआ। कुछ देर बाद स्थानीय जटिलताओं को देखते हुए इसे रोक देना पड़ा। स्थानीय थाने समेत जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले बीसीसीएल के रेस्क्यू टीम ने खदान में फंसे लोगों को बाहर करने का प्रयास किया। करीब 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद टीम ने अपने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद फंसे चार ग्रामीण सोमवार की सुबह खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आए

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये 4 बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर
Next Article 21.38 करोड़ खातों में पहुंच चुका है पैसा, चेक करें अपना अकाउंट

Related Posts

Headlines

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026
Headlines

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026
झारखंड

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ : रांची में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीसी बोले- 24 घंटे फील्ड…

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.