Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 04:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मॉर्निंग वॉक कर दिल्ली के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति
देश

मॉर्निंग वॉक कर दिल्ली के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति

December 1, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सर्किट हाउस में लगे फूलों के विषय में माली से ली जानकारी
कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर शहर आये रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गये। दिल्ली रवाना होने से पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में मॉर्निंग वॉक किया और सर्किट हाउस में मॉर्निंग वॉक करने वाले पहले राष्ट्रपति बन गये। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में लगे फूलों के विषय में माली से जानकारी भी ली। वहीं लोगों से मुलाकात में गांव वालों ने गांव आने का न्योता दिया तो राष्ट्रपति ने गांव परौंख आने का भरोसा दिलाया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह जनपद कानपुर आये। पहला दिन तो कार्यक्रमों में चला गया और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में हुआ। रोजाना सुबह जगने वाले राष्ट्रपति सर्किट हाउस के बगीचे पहुंचे और करीब 45 मिनट तक मॉर्निंग वॉक किया। इस दौरान वहां पर लगे फूलों को देखकर माली को राष्ट्रपति ने बुलाया। राष्ट्रपति ने माली से एक-एक फूलों के विषय में जानकारी ली और कहा कि इन फूलों की जिम्मेदारी आपकी है और इन्हे बराबर पानी मिलता रहना चाहिये।

जिससे आने वाले विशिष्ट लोगों में कानपुर की गरिमा बनी रही। इसके बाद राष्ट्रपति तैयार होकर मुलाकात के लिए बैठे और बंद कमरे में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने 46 लोगों से मुलाकात की। जिसमें कुछ रिश्तेदार तो कुछ सामाजिक कार्यकर्ता व राजनीतिक भी रहे। करीब दो घंटे की लोगों से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ने नाश्ता किया और चकेरी एयरपोर्ट के लिए निकल लिये। वहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गये। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, महापौर प्रमिला पांडेय, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, मंडलायुक्त सुभाष एम बोबडे, ब्रिगेडियर नवीन शर्मा, एडीजी प्रेमप्रकाश, डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव ने विदाई दी। यहां पर राष्ट्रपति ने महापौर के साथ थोड़ी देर के लिए गुफ्तगू भी की।
करीब 25 घंटे शहर में बिताये
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने चौथे दौरे में करीब 25 घंटे शहर में बिताये और तीन कार्यक्रमों में भी शिरकत की। एक कार्यक्रम को छोड़कर दो कार्यक्रम शिक्षा से जुड़े रहे और तीसरा कार्यक्रम नगर निगम का संबोधन रहा। जिससे कानपुर नगर निगम का इतिहास भी बन गया और सदन को संबोधित करने वाले रामनाथ कोविंद पहले राष्ट्रपति बन गये।
भाई ने की पहली मुलाकात
राष्ट्रपति से सबसे पहले मुलाकात करने वालों में उनके बड़े भाई रामस्वरूप कोविंद रहें जो कानपुर देहात के झींझक से आये हुए थे। इनके साथ दूसरे बड़े भाई प्यारेलाल का परिवार भी रहा। राष्ट्रपति ने अपने परिवार के एक-एक व्यक्ति के विषय में जानकारी ली और गांव का भी हालचाल पूछा। इसके बाद श्री नित्येश्वर उदासीन आश्रम के महंत योगेन्द्र मुनि महाराज ने राष्ट्रपति से बंद कमरे में मुलाकात की और धर्म को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद बीएनएसडी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में साथ पढ़े मित्र सूबेदार मेजर रहे श्रवण कुमार यादव और सूबेदार रहे विद्यासागर शर्मा भी मिलने पहुंचे।

Advertisement Advertisement

यहां पहुंची भांजी मीना के लिए राष्ट्रपति ने पहले से ही दिल्ली से डॉक्टर को बुलाया हुआ था। इस दौरान अन्य लोगों ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की। दो दिनों में राष्ट्रपति ने सौ से अधिक लोगों से मुलाकात की। इनमें से किसी ने अपने मांगपत्र राष्ट्रपति को सौंपा तो किसी ने उन्हें अपने यहां आने का निमंत्रण दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकरतारपुर गलियारे को लेकर पाकिस्तानी मंत्री के खुलासे ने नापाक मनसूबों से उठाया पर्दा: कैप्टन अमरिन्दर
Next Article टोंक जिले में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.