Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 11:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ा खतरा! एटम बम से ज्यादा शक्तिशाली एस्टेरॉयड आ रहा धरती की ओर
Headlines

बड़ा खतरा! एटम बम से ज्यादा शक्तिशाली एस्टेरॉयड आ रहा धरती की ओर

December 3, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Huge asteroid in collision course on planet Earth.
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। साल के अंत में धरती की ओर सुदूर अंतरिक्ष से एक आफत आ रही है. ये आफत इससे पहले साल 2018 में धरती के बेहद करीब से गुजरी थी. NASA के एस्टेरॉयड ट्रैकर ने गणना की है कि एस्टेरॉयड 2018 एएच (Asteroid 2018 AH) की लंबाई कुतुबमीनार से ढाई गुना ज्यादा है. अगर ये जमीन पर कहीं गिरता है तो एटम बम से ज्यादा बड़ी तबाही मचा सकता है. आइए समझते हैं कि नासा के वैज्ञानिकों ने इसके बारे में किस तरह की जानकारियां दी हैं.

 

Asteroid Stronger than Atom Bomb

 

धरती की ओर आ रहा यह एस्टेरॉयड 2018 एएच (Asteroid 2018 AH) 190 मीटर लंबा यानी 623 फीट लंबा है. यानी कुतुबमीनार से ढाई गुना से ज्यादा लंबा. कुतुबमीनार 239 फीट का है. NASA एस्टेरॉयड ट्रैकर के अनुसार यह एस्टेरॉयड 27 दिसंबर 2021 को धरती के बगल से गुजरेगा. वैसे तो इसके धरती से टकराने की आशंका नहीं है लेकिन अगर यह टकराता है तो हिरोशिमा-नागासाकी पर गिरे परमाणु बम से ज्यादा तबाही मचाएगा.

Asteroid Stronger than Atom Bomb

 

एस्टेरॉयड 2018 एएच (Asteroid 2018 AH) धरती से करीब 45 लाख किलोमीटर दूर से निकलेगा. साल 2018 में यह धरती से 2.96 लाख किलोमीटर दूर से निकला था. इस बार ये काफी दूर है. लेकिन अंतरिक्ष में इतनी दूरी ज्यादा नहीं होती, क्योंकि अगर दिशा में एक डिग्री का भी अंतर आता है तो खतरा बढ़ सकता है. धरती से चांद की दूरी 3.84 लाख किलोमीटर है, यानी इस एस्टेरॉयड की दूरी का 12वां हिस्सा.

Asteroid Stronger than Atom Bomb

 

साल 2018 में इसे वैज्ञानिकों ने तब खोजा था, जब यह धरती के बेहद नजदीक से गुजर गया था. इसके आने की उस समय सूचना इसलिए नहीं मिल पाई थी क्योंकि इसमें किसी तरह की रोशनी नहीं है. यह बेहद गहरे रंग का है. रात में गुजरने की वजह से इसके आने-जाने का पता नहीं चला था. साल 2018 के बाद से अब तक इतने बड़े आकार का कोई एस्टेरॉयड धरती के बगल से नहीं गुजरा है. 

Asteroid Stronger than Atom Bomb

 

साल 2028 में एक किलोमीटर लंबा एस्टेरॉयड 153814 (2001 WN5) धरती के बगल से गुजरेगा, लेकिन उससे किसी तरह का कोई खतरा नहीं है. यह करीब 2.49 लाख किलोमीटर की दूरी से निकल जाएगा. लेकिन कभी आपने सोचा है कि कुतुबमीनार के आकार से ढाई गुना ज्यादा बड़ा एस्टेरॉयड 2018 एएच (Asteroid 2018 AH) अगर धरती से टकराए तो क्या होगा? 

Asteroid Stronger than Atom Bomb

 

धरती पर आखिरी बार जो एस्टेरॉयड गिरा था, उसने रूस में काफी तबाही मचाई थी. ये बात है साल 2013 की. यह एस्टेरॉयड 17 मीटर का था. वह रूस के ऊपर आकर वायुमंडल में फट गया था. जिससे एक शहर की सारी इमारतों की खिड़कियां टूट गई थीं. कई लोग घायल हुए थे. इसके पहले जिस एस्टेरॉयड ने रूस में साल 1908 में तबाही मचाई थी. वह पोद्कामेनया तुंगसुका नदी में गिरा था. जहां एक बड़ा गड्ढा बन गया. इसे तुंगसुका इवेंट (Tungsuka Event) कहते हैं. माना जाता है कि तुंगसुका इवेंट वाला एस्टेरॉयड 27 दिसंबर 2021 को धरती की ओर आ रहे  एस्टेरॉयड 2018 एएच (Asteroid 2018 AH) के बराबर आकार का था. 

Asteroid Stronger than Atom Bomb

 

एस्टेरॉयड 2018 एएच (Asteroid 2018 AH) अगर किसी इलाके के ऊपर हवा में फटता है तो उससे 12 मेगाटन की ताकत का विस्फोट होगा. इससे हजारों किलोमीटर तक तबाही होगी. यह हिरोशिमा-नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम से 800 गुना ज्यादा ताकतवर है. हिरोशिमा पर गिरे बम की ताकत 15 किलोटन थी. जबकि, नागासाकी पर गिरे एटम बम की ताकत 20 किलोटन थी.

Asteroid Stronger than Atom Bomb

 

हिरोशिमा में गिरे बम से 1.35 लाख लोग मारे गए थे. यानी उसकी आबादी का आधे से ज्यादा हिस्सा. तुंगसुका इवेंट (Tungsuka Event) में तीन लोगों के मारे जाने की खबर थी क्योंकि उस इलाके में ज्यादा लोग रहते नहीं थे. लेकिन उसकी तबाही के सबूत आज भी दिखते हैं. तुंगसुका इवेंट में 8 करोड़ पेड़-पौधे पूरी तरह से साफ हो गए थे. हजारों किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी थी. रूस में हुई इस घटना से आए भूकंप की लहर को वॉशिंगटन और इंडोनेशिया तक महसूस किया गया था. 

Asteroid Stronger than Atom Bomb

 

वैज्ञानिकों की माने तो तुंगसुका इवेंट (Tungsuka Event) के समय आसमान दो रंगों में बदल गया था. उत्तरी गोलार्ध का आसमान आग के शोलों जैसा चमक रहा था. आग की लपटों ने 8 करोड़ पेड़-पौधों को खत्म कर दिया था. वह भी कुछ मिनटों में. ऐसा लग रहा था कि आसमान से धरती की ओर कोई तोप के गोले दाग रहा है. तुंगसुका इवेंट (Tungsuka Event) आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी आसमानी आफत वाली घटना मानी जाती है.

Asteroid Stronger than Atom Bomb

 

नासा के मुताबिक अगर कोई एस्टेरॉयड 140 मीटर से ज्यादा व्यास या लंबाई का होता है तो वह तुंगसुका इवेंट (Tungsuka Event) जितनी तबाही मचाने की हैसियत रखता है. एस्टेरॉयड 2018 एएच (Asteroid 2018 AH) तो 190 मीटर लंबा है. यानी और ज्यादा तबाही. अगर यह किसी समुद्र में जाकर गिरता है तो भयावह सुनामी और भूकंप आने की आशंका रहती है. जिससे आसपास के देशों को बड़ी दिक्कत हो सकती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखूँटी: मोटरसाइकिल के धक्के से गभर्वती महिला की मौत, दो घायल
Next Article सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, जल्द करें अप्लाई

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.