Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 11:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सर्दियों में आपके पैर रहते हैं ठंडे? इन 5 बीमारियों का हो सकता है इशारा
Headlines

सर्दियों में आपके पैर रहते हैं ठंडे? इन 5 बीमारियों का हो सकता है इशारा

December 5, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आ चुका है. इस मौसम में गर्म कपड़ों से शरीर को ढकने के बावूजद कुछ लोगों के पैर हमेशा ठंडे रहते हैं. ठंडे मौसम के अलावा इसकी और भी कई वजहें हो सकती हैं. सर्दियों में ठंडे पैर रहना एक बेहद आम समस्या है, लेकिन अगर आप गर्म कपड़े, जुर्राब और सही खान-पान के बावजूद ऐसा महसूस करते हैं तो ये कोई बड़ी दिक्कत भी हो सकती है.

हाइपोथाइरॉइडिज्म– हाइपोथाइरॉइडिज्म का मतलब है कि आपको थाइरॉयड से जुड़ी समस्या है. ये एक ऐसी कंडीशन है जिसमें शरीर पर्याप्त हार्मोन्स का उत्पादन नहीं करता है. ये हार्मोन आपके कई अंगों को प्रभावित करते हैं और भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करते हैं. अगर सर्दियों में आपके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं तो ये हाइपोथाइरॉइडिज्म हो सकता है.

रेनॉड की बीमारी– रेनॉड की बीमारी में शरीर ठंड के प्रति ओवररिएक्ट करता है. जब भी टेंपरेचर कम होगा, इंसान के हाथ-पैर बर्फ की तरह ठंडे और सुन्न पड़ जाएंगे. संभव है कि आपके हाथ पैरों का रंग भी बदल जाए. अगर हाथ पैरों का रंग पीला या नीला पड़ने के बाद धीरे-धीरे लाल पड़ने लगे तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है. रेनॉड की बीमारी उस वक्त होती है जब ठंड की वजह से हमारी धमनियां पतली हो जाती हैं.

डायबिटीज– डायबिटीज के रोगियों में हाई ब्लड शुगर की शिकायत बहुत सामान्य है. बार-बार पेशाब आना या इंफेक्शन इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं. यदि आपके घाव जल्दी नहीं भरते तो ये भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है. डॉक्टर्स कहते हैं कि ठंडे पैर भी डायबिटीज का वॉर्निंग साइन हो सकते हैं.

हाई कोलेस्ट्रोल– हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या शरीर में सर्कुलेशन की दिक्कत को बढ़ावा देती है जिसकी वजह से हमारे हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रोल या इंफ्लेमेशन की समस्या हो सकती है. हाई कोलेस्ट्रोल स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी दिक्कतों की भी वजह बन सकता है.

स्ट्रेस– क्या आप जानते हैं स्ट्रेस लेने से भी हमारे शरीर का ब्लड फ्लो प्रभावित होता है. शरीर का खराब ब्लड फ्लो उंगलियों और अंगूठे के ठंडे पड़े रहने का कारण हो सकता है. इसलिए ज्यादा तनाव लेने की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना बहुत जरूरी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIG NEWS: चक्रवात ‘जवाद’ ने बदली चाल और राह, झारखंड-बंगाल सहित इन राज्यों पर मंडराएगा संकट
Next Article इंडोनेशिया में सेमेरू ज्वालामुखी का भयानक विस्फोट, 13 लोगों की हुई मौत

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.