Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 09:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एडिलेड टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पारी और 48 रन से हराया, श्रृंखला 2-0 से जीती
स्पोर्ट्स

एडिलेड टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पारी और 48 रन से हराया, श्रृंखला 2-0 से जीती

December 2, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

एडिलेड/नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को पारी और 48 रन से हरा दिया है। इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। मेजबान ने मेहमान टीम को पहले मैच में भी पारी और पांच रन से हराया था। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान का दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में सूपड़ा साफ कर दिया है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में कुल 120 अंक हासिल किए हैं।

दो मैचों की सिर्फ दो पारियों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कुल 489 रन बनाए और अपनी टीम को दोनों मैचों में बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पहले मैच में जहां उन्होंने 154 रन की पारी खेली, वहीं दूसरे टेस्ट में ऐतिहासिक तिहरा शतक (नाबाद 335 रन) लगाया। वॉर्नर को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 589 रन बनाकर घोषित की। जवाब में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 302 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद फॉलोऑन खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का ज्यादा देर तक सामना नहीं कर सके। पूरी मेहमान टीम चौथे दिन 239 रन के योग पर सिमट गई। इस तरह उसे एडिलेड टेस्ट में पारी और 48 रन की हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में शान मसूद ने 68, असद शफीक ने 57 और मोहम्मद रिजवान ने 45 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने कुल सात, जोश हेजलवुड ने चार, नाथन लियोन ने पांच, पैट कमिंस तीन विकेट लिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजॉर्डन में खेतों की आग में 13 पाकिस्तानियों की मौत
Next Article अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारतीय टीम की घोषणा

Related Posts

Headlines

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
Headlines

एशियन पैरा गेम्स का शंखनाद, PM बोले- आत्मविश्वास के साथ करें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

October 18, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.