Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 05:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में बढ़ी ठिठुरन, 19 काे हाेगी सबसे ठंडी रात; जानें कब तक पड़ेगी ऐसी ठंड
झारखंड

झारखंड में बढ़ी ठिठुरन, 19 काे हाेगी सबसे ठंडी रात; जानें कब तक पड़ेगी ऐसी ठंड

December 16, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड के कई इलाके में हाड़ कपकपाने वाली बफीर्ली हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। बादलाें की आवाजाही से राज्य के तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है। पिछले दिनों में रांची के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के छह जिले में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे चला गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी तट पर सक्रिय होने की वजह से उत्तरी दिशा से ठंडी हवा का बहाव तेज हो गया है। राज्य की उत्तर दिशा से ठंडी हवा का प्रवेश झारखंड में हो रहा है। गुरुवार को दिन भर बादल छाया रहा। रांची का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज की गई है।

Advertisement

माैसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 21 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। हालांकि, उसके बाद आसमान साफ रहेगा। उसके आगे भी दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। 19 दिसंबर को इस सीजन की सबसे ठंडी रात हो सकती है। अभी राज्य के उत्तर पश्चिम भाग में डालटनगंज, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा के अलावा समीपवर्ती इलाके में ठंड का प्रभाव ज्यादा है। वहीं, राज्य के दक्षिणी भाग के जिलों में अभी न्यूनतम तापमान दस डिग्री से ऊपर चल रहा है।

इन जिलों का तापमान 10 से कम

पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान रामगढ़ में 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बोकारो में 8.6, रांची में 9.4, डालटनगंज में 9.5, गोड्डा में 9.6, देवघर में 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि उत्तर दिशा से हवा का बहाव ऊपरी स्तर पर होने की वजह से राज्य के कई इलाके में अभी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, सुबह में कोहरा (रेडिशन फॉग) का प्रभाव कायम रहेगा। राज्य के नमी, वन और जलीय क्षेत्र समेत खुले स्थान वाले इलाके में सुबह में कोहरा और बढ़ गया है। आने वाले तीन से चार दिन के दौरान रात के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदर्दनाक: संपत्ति के लालच में चाची और चचेरे भाई को जिंदा जलाकर मार डाला
Next Article शुक्रवार का राशिफल: इस राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद खास

Related Posts

Headlines

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026
झारखंड

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026
झारखंड

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.