Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 01:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उत्तर कश्मीर में हिमस्खलन, चार जवान शहीद
देश

उत्तर कश्मीर में हिमस्खलन, चार जवान शहीद

December 4, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

– सेना एवलांच रेस्क्यू टीम ने चार जवानों को बचाया, सैन्य अस्पताल में भर्ती
– हिमस्खलन में भारतीय सेना की अग्रिम सैन्य चौकियों को नुकसान पहुंचा

कुपवाड़ा। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार को हुए हिमस्खलन में चार जवान शहीद हो गए। नियंत्रण रेखा से सटे करनाह और गुरेज सेक्टर में मंगलवार को भारी हिमस्खलन हुआ है। सेना के राहत और बचाव दल ने चार जवानों को बचा लिया है जिन्हें सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। हिमस्खलन में अग्रिम सैन्य चौकियों को नुकसान पहुंचा है।

करनाह सेक्टर में नियंत्रण रेखा के अग्रिम छोर पर स्थित ईगल पोस्ट के पास मंगलवार को हुए हिमस्खलन में चौकी का एक हिस्सा बर्फ की चपेट में आ गया। इस दौरान दो जाट रेजीमेंट के चार जवान बर्फ में दब गए। हिमस्खलन रुकने पर सेना की एवलांच रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। तीन घंटे की मेहनत के बाद बर्फ के नीचे दबे दो जवानों को जिंदा निकाला गया। उन्हें नाजुक हालत में हेलीकाप्टर से तुरंत श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में पहुंचाया गया। बुधवार सुबह बचाव कार्य के दौरान दो लापता जवानों के शव बाहर निकाले गए। इस दौरान श्रीनगर अस्पताल में गम्भीर रूप से घायल एक जवान ने दम तोड़ दिया।

दूसरी तरफ बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के बगतूर इलाके में हुए हिमस्खलन और बर्फीले तूफान की जद में सेना के चार जवान आ गए। तूफान के थमते ही बचावकर्मियों ने अत्याधुनिक सेंसर और खोजी कुत्तों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। तीन जवानों को जिंदा निकाल लिया गया लेकिन एक अन्य जवान का देर रात तक पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह बचावकर्मियों ने अभियान शुरू किया और काफी मेहनत के बाद जवान के शव को ढूंढ निकाला।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवास्तविक नियंत्रण रेखा का अभाव, भारतीय जवान भी करते हैं चीनी सीमा पार : राजनाथ सिंह
Next Article पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को 105 दिन बाद मिली जमानत

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

100 अंकों के फार्मूले से नपे बैंक, SBI-केनरा रेड जोन में; विकास आयुक्त बोले- बिहार का पैसा…

October 24, 2026

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.