Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 06:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमन्त सोरेन से मिले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ, सरकार के आदर्श विद्यालयों को बेहतर बनाने में फाउंडेशन करेगी सहयोग
झारखंड

सीएम हेमन्त सोरेन से मिले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ, सरकार के आदर्श विद्यालयों को बेहतर बनाने में फाउंडेशन करेगी सहयोग

December 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार ने मुलाकात कर झारखंड के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया । उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में शिक्षा के विकास, गुणवत्ता युक्त शिक्षा और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में फाउंडेशन सक्रिय भूमिका निभाएगी । मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया ।

विश्वविद्यालय खोलने की है योजना 

फाउंडेशन द्वारा झारखंड में एक विश्वविद्यालय खोलने की मंशा जाहिर की गई। मुख्यमंत्री को  बेहार ने बताया कि इस विश्वविद्यालय को स्थापित करने पर लगभग 1200 से 1400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। विश्वविद्यालय का कैंपस लगभग 150 एकड़ जमीन में फैला होगा। यहां विद्यार्थियों को रोजगार परक और गुणवत्ता युक्त शिक्षा दिया जाएगा । पिछले दिनों मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के साथ विप्रो कंपनी के  अजीम प्रेमजी की ऑनलाइन बातचीत के दौरान जिन विषयों पर चर्चा हुई थी, उसी कड़ी में यहां विश्वविद्यालय खोलने की मंशा फाउंडेशन के द्वारा जताई गई है।

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की बेहतरी में भी करेंगे योगदान 

फाउंडेशन के सीईओ ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा को बेहतर बनाने में फाउंडेशन सहयोग करेगी। सरकार के द्वारा जिन विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है, वहां की जरूरतों को पूरा करने में फाउंडेशन हर संभव मदद करेगी ।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग करे फाउंडेशन 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर और सुदृढ़ बनाने की दिशा में फाउंडेशन सहयोग करे। ताकि, यहां के लोगों को अपने ही राज्य में उच्च कोटि की चिकित्सीय सुविधा मिल सके और उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों और दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं पड़े। फाउंडेशन के द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि अजीम प्रेम जी झारखंड में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए योजना बना रहे हैं ।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ  अनुराग बेहार और फिया फाउंडेशन के  जॉनसन टोपनो मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर लगा रोक, जानें क्या रहेगा बंद
Next Article युवक पर जानलेवा हमले कर पैरों में गाड़े कील, मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

Related Posts

Headlines

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026
Headlines

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
Headlines

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.