Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 07:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » युवक पर जानलेवा हमले कर पैरों में गाड़े कील, मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब
Headlines

युवक पर जानलेवा हमले कर पैरों में गाड़े कील, मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

December 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

जयपुर। बाड़मेर के युवक पर जानलेवा हमला और पैरों में कील गाड़ने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेकर आयोग अध्यक्ष न्यायाधिपति गोपाल कृष्ण व्यास ने संबंधित अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

आयोग ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक, बाड़मेर कलेक्टर एवं एसपी और आबकारी आयुक्त को नोटिस जारी कर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। आयोग के अध्यक्ष न्यायाधिपति गोपाल कृष्ण व्यास ने इस संबंध में नोटिस जारी किए हैं। परिवादी ओमाराम बंजारा की ओर से प्रार्थना पत्र देकर बताया गया था कि ग्राम पंचायत परेऊ, तहसील गिडा, बाड़मेर के रहने वाले अमराराम गोदारा पर क्रूरता पूर्वक हमला हुआ है। इस हमले में अपराधियों एवं पुलिस की मिलीभगत शामिल थी। अमराराम गोदारा ने कुछ समय पूर्व पंचायती राज विभाग में गड़बडियों एवं एक्साइज विभाग के अवैध शराब माफिया को लेकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पर कुछ जगह कार्रवाई हुई भी, लेकिन पूरी कार्रवाई से पहले ही अमराराम गोदारा पर जानलेवा हमला हो गया। हमला बहुत ही क्रूरता पूर्ण हुआ। बदमाशों ने अमराराम गोदारा को मारा पीटा और उसके पैरों में कीलें गाड़ दी। परिवादी ने मांग की थी कि पुलिस और प्रशासन इस संबंध में कार्रवाई करे और अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में प्रसंज्ञान लेकर महानिदेशक पुलिस, आयुक्त आबकारी विभाग, जिला कलेक्टर बाडमेर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर 28 दिसंबर तक तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने पुलिस महानिदेशक से पूछा है कि पीड़ित अमराराम गोदारा के पैरों में कीलें गाड़ने वाले अपराधियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई। साथ ही यह भी बताए कि सड़क माफिया एवं शराब माफिया में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध आज तक पुलिस ने क्या-क्या कादम उठाए हैं। आयोग ने आबकारी विभाग के आयुक्त से पूछा कि जब पीड़ित ने जिला आबकारी विभाग बाड़मेर में अवैध शराब माफिया के खिलाफ शिकायत की तो आबकारी विभाग ने क्या-क्या कार्रवाई की। आयोग ने बाड़मेर जिला कलेक्टर से कुम्पालिया ग्राम पंचायत में ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य के संबंध में गिडा विकास अधिकारी को पीड़ित की ओर से सौंपे गए ज्ञापन और पीड़ित की ओर से पंचायती राज विभाग में गड़बड़ियों के संबंध में की गई शिकायत पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमन्त सोरेन से मिले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ, सरकार के आदर्श विद्यालयों को बेहतर बनाने में फाउंडेशन करेगी सहयोग
Next Article BIG NEWS: झारखंड में 24 के बाद तापमान में होगी बढ़ोतरी, 28 दिसंबर को बारिश के आसार

Related Posts

Headlines

गुमला में PLFI को तीखी चोट, एसपी के चक्रव्यूह में फंसा खूंखार जोनल कमांडर

October 23, 2026
Headlines

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026
Headlines

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गुमला में PLFI को तीखी चोट, एसपी के चक्रव्यूह में फंसा खूंखार जोनल कमांडर

October 23, 2026

JBVNL के कंप्यूटर ऑपरेटरों के हक के लिए अजय राय ने ठोकी ताल, क्या बोले… जानें

October 23, 2026

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.