Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 06:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 27 से 30 दिसंबर के बीच झारखंड में बारिश के आसार, इन 12 जिलों में अलर्ट
झारखंड

27 से 30 दिसंबर के बीच झारखंड में बारिश के आसार, इन 12 जिलों में अलर्ट

December 25, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची।  दिसंबर के अंतिम सप्ताह में झारखंड के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन की संभावना है. मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 27 से 30 दिसंबर तक राज्य भर में आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम में अचानक होने वाला यह बदलाव हिमालयी क्षेत्र में मजबूत हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में बनने वाले साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण होगा. इसके प्रभाव के कारण हवा की गति भी धीमी होगी और दिन के तापमान में और गिरावट होगी. हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के कई जिलों में आगामी 27 दिसंबर को राज्य के उत्तर पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य भाग में डालटनगंज, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, कोडरमा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश होगी. इसके अलावा 29 और 30 दिसंबर को भी राज्य के कुछ भाग में हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 27 से 30 दिसंबर तक राज्य भर में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवा की गति धीमी पड़ जाएगी. इससे आने वाले चार दिन (27 से 30 दिसंबर) तक दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. 30 और 31 दिसंबर को बड़े इलाके में वायुमंडल में पानी के कण लटके रहने के कारण सुबह में कोहरे और धुंध की स्थिति बनी रहेगी.

साइक्लोनिक सरकुलेशन का राज्य के विभिन्न इलाके में 27 से 30 दिसंबर तक असर रहेगा. सोमवार से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की ओर से झारखंड के पश्चिमी क्षेत्र में पहुंचने पर सिस्टम का असर पहले दिखेगा. इसमें गुमला और डालटनगंज में आसमान में बादल छाएंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउत्तराखंड बीजेपी में बड़ी टूट, मंत्री हरक सिंह रावत के बाद एक विधायक के भी इस्तीफे का दावा
Next Article ओमिक्रॉन को लेकर चेतावनी, अगले 2 महीने में भारत में 10 लाख केस होंगे

Related Posts

Headlines

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026
Headlines

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
Headlines

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.