WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
झारखंड। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है। इस बारिश के कारण झारखंड में ठंड और बढ़ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर पुन: झारखंड में देखने को मिलेगा जिससे एक बार फिर से राज्य में कड़ाके की सर्दी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।
हल्की बारिश होने से झारखंड के जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। उनकी मानें तो न्यूनतम तापमान घटकर पांच डिग्री सेल्सियस तक होने की उम्मीद है। जबकि अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस नीचे आने की संभावना बन रही है। ऐसे में राजधानी रांची और झारखंड के विभिन्न जिलों और इलाकों में दोबारा शीतलहर शुरू हो सकती है।

