Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 04:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मौत का सबब बन रहा रूम हीटर, चार दिनों में सात ने दम तोड़ा
झारखंड

मौत का सबब बन रहा रूम हीटर, चार दिनों में सात ने दम तोड़ा

December 26, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। झारखंड में पिछले सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम लाेगाें का बाहर निकलना मुश्किल हाे गया है। ठंड से बचने के लिए किए गए प्रयास कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। पिछले चार दिनों में बंद कमरे में हीटर और अंगीठी के इस्तेमाल से सात लोग जान गवां चुके हैं। इसके अलावा इसी महीने के 17 दिसंबर को लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की भी मौत का कारण भी यही पता चल रहा है।

जानकारी के अनुसार लोग ठंड से बचने के लिए कमरे को बंद कर रूम हीटर और अंगीठी जला लेते हैं। कई बार लोग इसे बंद करना भूल जाते है, जो मौत का बड़ा कारण बन रहा है। जहां मौतें हुईं हैं, वहां देखा गया है कि कमरे में एक भी ऐसा कोना नहीं था, जहां से हीटर या अंगीठी का गैस बाहर निकल सके। अंगीठी से कार्बन मोनो ऑक्साइड निकलता है, जो जानलेवा है। गत दस दिनों में रिम्स की ओपीडी में 66 लोग ऐसे पहुंचे हैं, जिन्हें रूम हीटर के इस्तेमाल से परेशानी हुई।

 

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

गत 21 दिसंबर को हजारीबाग में एक हादसा हुआ। रूम हीटर जलाकर सोने के कारण एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। दम घुटने से परिवार के शाहिद अनवर उर्फ रिंकू खान (40), उनकी पत्नी निकहत परवीन (35) और पुत्र अख्तर (05) ने कमरे में ही दम तोड़ दिया। रिम्स में पोस्टमार्टम हुआ।

 

रांची के दो इलाकों में चार की मौत

रांची में 23 दिसंबर को दो अलग-अलग इलाकों में चार लोगों की मौत हुई। मधुकम स्थित शांति नगर में पिता और पुत्र की दम घुटने से मौत हो गई। समलौंग बेलाबगान रोड के रहने वाले एक ही परिवार के दो लोगों की मौत दम घुटने से हो गई। शीतल लखानी और मान्या लखानी दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया।

 

रिम्स रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 10 दिनों में रिम्स में 66 ऐसे मामले मेडिसिन ओपीडी पहुंचे, जिन्हें रूम हीटर के कारण परेशानी हुई थी। रिम्स के एक्सपर्ट चिकित्सक डॉ. संजय सिंह के अनुसार रूम को पूरी तरह बंद कर हीटर नहीं जलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज सांस की समस्या लेकर आए थे। कुछ पहले से दमा की हिस्ट्री वाले, फेफड़े में संक्रमण वाले और अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। मरीजों से बातचीत के क्रम में उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि बंद कमरे में हीटर के इस्तेमाल से परेशानी हुई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअलर्ट: झारखंड में दोबारा शुरू होगी शीतलहर, लोगों को फिर कड़ाके की सर्दी का करना होगा सामना
Next Article गैरमजरूआ भूमि की रैयती भूमि के तर्ज पर मुआवजा भुगतान करवा कर ही दम लूंगी : अंबा प्रसाद

Related Posts

Headlines

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026
Headlines

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का ऐलान- बिहार बनेगा नंबर वन AI हब, 5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026

सीएम सम्राट का ऐलान- बिहार बनेगा नंबर वन AI हब, 5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

October 22, 2026

झामुमो जिलाध्यक्ष के आवास पर चली गोली, फिर खून से लथपथ मिली बॉडीगार्ड की लाश

October 22, 2026

मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में मिला था कॉकरोच, किचन में भारी गंदगी

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.