Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 06:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत में कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज किसे लगेगी, कैसे लगेगी, दूसरे डोज के बाद कितना गैप होना चाहिए, जानें ये बड़े सवाल
देश

भारत में कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज किसे लगेगी, कैसे लगेगी, दूसरे डोज के बाद कितना गैप होना चाहिए, जानें ये बड़े सवाल

January 1, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। देश में सरकार 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की ‘बूस्टर डोज’ देने जा रही है, जिसे भारत में ‘प्रिकॉशन डोज’ कहा जाएगा. शुरुआत में ये वैक्सीन की तीसरी डोज फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थकेयर वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को दी जाएगी. ऐसे में कई बड़े सवाल भी उठते हैं जैसे कितने गैप से लगेगी तीसरी डोज? तीसरी डोज लगवाने के लिए क्या जरूरी होगा? ऐसे ही 8 बड़े सवालों के जवाब जानते हैं…

1. भारत में बूस्टर डोज किसे लगेगी? कैसे लगेगी?

– फिलहाल कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज जिसे ‘प्रिकॉशन डोज’ (Precaution Dose) कहा जा रहा है, वो हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के अलावा बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्गों को लगाई जाएगी. इसे लगाने का तरीका अलग नहीं होगा. जैसे पहली दो डोज लगी है, वैसे ही तीसरी डोज भी लगेगी.

2. कितने लोगों को लगेगी बूस्टर डोज?

– कोरोना से सीधी लड़ाई लड़ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थकेयर वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी. इनकी संख्या करीब 3 करोड़ है. इनके अलावा 60 साल से ऊपर के ऐसे बुजुर्ग जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है, वो भी डॉक्टर की सलाह पर तीसरी डोज ले सकते हैं. हालांकि, बुजुर्गों के लिए ये वैकल्पिक है.

3. अगर कोई बीमारी नहीं तो फिर भी लगवा सकते हैं तीसरी डोज?

– नहीं. 60 साल से ऊपर के सिर्फ उन्हीं बुजुर्गों को तीसरी डोज लगाने का विकल्प है, जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि प्रिकॉशनरी डोज के लिए ‘कोमोर्बिडिटी सर्टिफिकेट’ जरूरी होगा. अगर आपको डायबिटीज, कैंसर, सांस लेने में दिक्कत, कार्डियोवस्कुलर डिसीज जैसी गंभीर बीमारी है तो तीसरी डोज ले सकते हैं.

4. कितने अंतर से लगेगी तीसरी डोज?

– सरकार की ओर से इसे लेकर अभी गाइडलाइंस जारी नहीं हुई है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दूसरी और तीसरी डोज के बीच 9 से 12 महीने का अंतर हो सकता है. यानी 10 जनवरी से उन्हें ही तीसरी डोज लगाई जाएगी जिन्होंने इस साल जनवरी से मार्च के बीच दूसरी डोज ली होगी.

5. तीसरी डोज के लिए कौन सी वैक्सीन रहेगी?

– एक्सपर्ट का मानना है कि तीसरी डोज अलग वैक्सीन की होनी चाहिए. जैसे अगर पहली दो डोज कोवैक्सीन की लगी है तो तीसरी डोज कोविशील्ड की लगनी चाहिए. इसी तरह अगर पहली दो डोज कोविशील्ड की लगी है तो तीसरी डोज कोवैक्सीन की लगे. हालांकि, सरकार की ओर से अभी मिक्स वैक्सीन की बात नहीं कही गई है. इसलिए अभी यही माना जा रहा है कि जिस व्यक्ति को जिस वैक्सीन की पहली दो डोज लगी होगी, उसी वैक्सीन की तीसरी डोज लगाई जाएगी.

6. क्या बूस्टर डोज का सर्टिफिकेट भी मिलेगा?

– हां. जिस तरह वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगने पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मिला है, उसी तरह बूस्टर डोज का सर्टिफिकेट भी मिलेगा. डॉ. आरएस शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है.

7. बूस्टर डोज लगाने का फैसला क्यों लिया गया?

– दुनियाभर के वैज्ञानिक चेता चुके हैं को कोरोना के खिलाफ वैक्सीन से बनी इम्युनिटी कुछ महीनों बाद कम होने लगती है. ऐसे में वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूरी है. कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट ने इसकी जरूरत और बढ़ा दी है, क्योंकि नया वैरिएंट वैक्सीनेटेड को भी शिकार बना रहा है. क्योंकि कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों और हेल्थकेयर-फ्रंटलाइन वर्कर्स को है, इसलिए इन्हें तीसरी डोज लगाई जा रही है.

8. मुझे गंभीर बीमारी, लेकिन उम्र 60 से कम तो क्या लगवा सकता हूं तीसरी डोज?

– नहीं. अभी तीसरी डोज सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थकेयर वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ही लगाई जाएगी. अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है लेकिन उम्र 60 साल से कम है तो तीसरी डोज नहीं ले सकते.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसर्दियों में हाई कैलोरी फूड से शरीर को होता है नुकसान, ठंड में अपनाएं ये हेल्दी ऑप्शन
Next Article शिवरात्रि से नए साल का शुभारंभ, देखें जनवरी के व्रत एवं त्योहार

Related Posts

Headlines

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026
Headlines

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
Headlines

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.