Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 04:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सर्दियों में हाई कैलोरी फूड से शरीर को होता है नुकसान, ठंड में अपनाएं ये हेल्दी ऑप्शन
Headlines

सर्दियों में हाई कैलोरी फूड से शरीर को होता है नुकसान, ठंड में अपनाएं ये हेल्दी ऑप्शन

January 1, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

हेल्थ। सर्दियों में हर कोई गर्म-गर्म और स्वादिष्ट चीजें खाना पसंद करता है. इस मौसम में तेल और घी वाली चीजें खाने की मात्रा बढ़ जाती है. भले ही आपको ऐसा महसूस होता हो कि ये चीजें आपके शरीर को गर्मी पहुंचा रही हैं, लेकिन इन चीजों में बहुत ज्यादा कैलोरी (High-Calorie Food) होती है जिससे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते है. आइए जानते हैं कि हेल्थ एक्सपर्ट्स इस मौसम में हाई कैलोरी वाली चीजें (high-calorie foods to avoid) क्यों खाने से मना करते हैं.

हाई कैलोरी वाले फूड के नुकसान- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार फ्राइड, गर्म और मसालेदार फूड्स वजन बढ़ाने का काम करते हैं. इसकी वजह से पेट में गैस की समस्या बढ़ जाती है. यहां तक कि इस मौसम में चाय और कॉफी भी एक सीमित मात्रा में ही लेनी चाहिए. ठंड के मौसम में गर्म-गर्म चाय पीना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसे ज्यादा पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है. इसकी वजह से एनर्जी लेवल कम हो जाता है और स्किन रूखी हो जाती है. सर्दी के मौसम में चाय, पकौड़े, पराठे और गाजर का हलवा जैसी चीजें बहुत सावधानी से खानी चाहिए.

सर्दियों के मौसम में क्या खाना चाहिए- सर्दियों के मौसम में ऐसी चीजें खानी चाहिए जिससे हमारा मन, पेट दोनों भर सकें और जो कैलोरी में भी कम हो. न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, इस समय आपको अपनी डाइट में सूप की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए. ये पेट भरने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखने का भी काम करते हैं. आप हरी सब्जियों से लेकर चिकन सूप तक पीने की आदत डालें.

हाई कैलोरी वाले फूड्स का बेहतर विकल्प- इस मौसम में ओट्स और रागी जैसे साबुत अनाज और फाइबर वाली चीजें खाना ज्यादा सेहतमंद होता है. इनसे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप फ्राइड और जंक फूड खाने से बच जाते हैं. इसके अलावा चुकंदर, अरबी और शकरकंद भी भूख लगने वाले हार्मोन और शुगर क्रेविंग को कम करते हैं. अगर आपको कुछ चटपटा खाने का मन हो रहा हो तो आप पकौड़े की जगह स्टीम ढोकला खा सकते हैं. या फिर मूंग चाट में चटनी या चाट मसाला डालकर भी आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं. उबले काले चने के चाट में भी प्रोटीन ज्यादा और फैट कम होता है. मसाला या भेल कॉर्न भी हेल्दी विंटर्स स्नैक्स में आता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJio यूजर्स रहें सावधान, आपके बैंक खातों पर है ठगों की नजर, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
Next Article भारत में कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज किसे लगेगी, कैसे लगेगी, दूसरे डोज के बाद कितना गैप होना चाहिए, जानें ये बड़े सवाल

Related Posts

Headlines

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026
Headlines

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का ऐलान- बिहार बनेगा नंबर वन AI हब, 5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026

सीएम सम्राट का ऐलान- बिहार बनेगा नंबर वन AI हब, 5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

October 22, 2026

झामुमो जिलाध्यक्ष के आवास पर चली गोली, फिर खून से लथपथ मिली बॉडीगार्ड की लाश

October 22, 2026

मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में मिला था कॉकरोच, किचन में भारी गंदगी

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.