Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 04:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Jio यूजर्स रहें सावधान, आपके बैंक खातों पर है ठगों की नजर, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
Headlines

Jio यूजर्स रहें सावधान, आपके बैंक खातों पर है ठगों की नजर, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

January 1, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

जिओ ग्राहक।  देश में साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) रोज अलग-अलग तरीकों से लोगों के बैंक खातों (Bank Account) में सेंध लगा रहे हैं. कभी बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी (KYC) के नाम पर तो कभी जॉब (Job) के नाम पर. पिछले कुछ दिनों से ठग जियो (Jio) के कस्टमर को e-KYC के नाम पर चूना लगा रहे हैं. इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. लगातार मिलती शिकायतों के बाद रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अब अपने ग्राहकों को एक अलर्ट जारी किया है. इसमें इस तरह के फ्रॉड (Fraud) से बचने के टिप्स भी दिए गए हैं. आइए जानते हैं किस तरह हो रही है जियो कस्टमर से ठगी और इससे कैसे बच सकते हैं.

 

इस तरह हो रही है ठगी

अभी तक ठगी के कई ऐसे केस सामने आए हैं, जिनमें यूजर्स के पास एक कॉल (Call) आती है और कॉल करने वाला खुद को जियो का एग्जिक्यूटिव बताता है. वह e-KYC न कराने पर सिम (Sim) बंद होने की बात कहता है. कॉल करने वाला घर बैठे ऑनलाइन ही केवाईसी (Online KYC) करने का झांसा देता है. इसके बाद वह लिंक (Link) भेजकर, रिमोट ऐप (Remote App) डाउनलोड कराके या फिर ओटीपी (OTP) के जरिए यूजर्स के बैंक अकाउंट (Bank Account) में सेंध लगा देता है.

इस तरह कर सकते हैं बचाव

इस तरह की ठगी से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है. रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भी इस संबंध में कस्टमर्स को चेतावनी देते हुए कुछ टिप्स भी दिए हैं.

1. e-KYC के झांसे में न आएं

ग्राहकों को अलर्ट जारी करते हुए जियो ने कहा है कि e-KYC वैरिफिकेशन (Verification) के लिए आने वाले किसी भी कॉल (Call) या मैसेज (Message) पर ध्यान न दें. इस तरह के कॉल या मैसेज में आपको एक नंबर पर कॉल करने के लिए कहा जाता है और इसके बाद आपको झांसे में लेकर ठगी की जाती है. ऐसे में इस तरह केवाईसी (KYC) के चक्कर में न पड़ें. अगर केवाईसी करानी है तो जियो स्टोर (Jio Store Near Me) पर ही जाएं.

2. KYC के लिए कोई भी ऐप न करें डाउनलोड

ठग पहले आपको भरोसे में लेते हैं और फिर KYC अपडेट करने के बहाने आपसे एक ऐप डाउनलोड (App Download) करने को कहते हैं. यह रिमोट ऐप (Remote App) होता है, जिससे आपके फोन का एक्सेस उन्हें मिल जाता है और फिर वह रुपये ट्रांसफर कर लेते हैं. इसलिए अगर ऐसी कोई भी कॉल आए और आपसे ऐप डाउनलोड करने को कहा जाए तो उसे नजरअंदाज करें.

3. कॉल पर किसी को भी न दें पर्सनल और जरूरी जानकारी

रिलायंस (Reliance) ने अपने कस्टमर से ये भी अपील की है कि वे अपनी पर्सनल और जरूरी जानकारी जैसे आधार नंबर (Adhar), ओटीपी (OTP), बैंक अकाउंट नंबर (Bank Account) आदि को किसी से भी शेयर न करें. इस तरह के कई केस आए हैं जिनमें ठगों ने खुद को जियो का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर ऐसी डिटेल्स लेकर ठगी की है.

4. कनेक्शन बंद होने के झांसे में न आएं

कंपनी ने ये भी कहा है कि अगर आपके पास आपका नंबर बंद होने के संबंध में कोई कॉल या मैसेज आए तो सावधान होने की जरूरत है. ऐसे मैसेज में अगर किसी नंबर का जिक्र हो और उस पर कॉल करने को कहा जाए तो समझ लीजिए कि वह फ्रॉड (Fraud) है. इस तरह सिम (SIM) बंद नहीं होता, अगर सिम बंद भी हो जाता है तो आप जियो सर्विस पॉइंट पर जाकर उसे एक्टिवेट (SIM Activate) करा सकते हैं.

5. किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें

जियो ने ग्राहकों से किसी अनजान लिंक (Link) पर क्लिक (Click) न करने की भी अपील की है. इस तरह के लिंक e-KYC के नाम पर भेजे जाते हैं. इसमें कस्टमर से कहा जाता है कि आपको लिंक पर क्लिक करके घर बैठे केवाईसी (KYC) की सुविधा मिल जाएगी. कंपनी का कहना है कि कंपनी या उसके अधिकारी कभी भी कस्टमर्स को My JIo ऐप के अलावा किसी अन्य थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने के लिए नहीं कहेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनव वर्ष की मंगल कामनाओं के साथ आप सभी सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को हार्दिक बधाई
Next Article सर्दियों में हाई कैलोरी फूड से शरीर को होता है नुकसान, ठंड में अपनाएं ये हेल्दी ऑप्शन

Related Posts

Headlines

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026
Headlines

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का ऐलान- बिहार बनेगा नंबर वन AI हब, 5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026

सीएम सम्राट का ऐलान- बिहार बनेगा नंबर वन AI हब, 5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

October 22, 2026

झामुमो जिलाध्यक्ष के आवास पर चली गोली, फिर खून से लथपथ मिली बॉडीगार्ड की लाश

October 22, 2026

मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में मिला था कॉकरोच, किचन में भारी गंदगी

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.