Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 07:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकारी कंपनियों को किया जा रहा 10-15 पूंजीपतियों के हवाले : राहुल गांधी
झारखंड

सरकारी कंपनियों को किया जा रहा 10-15 पूंजीपतियों के हवाले : राहुल गांधी

December 9, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
9th December 2019: Congress MP,Rahul Gandhi during an election campaign for the third phase of Jharkhand Assembly Election,in support of Khijari,Kanke and Hatia assembly seats candidate,in Ranchi on Monday,December 9,2019.Photo by Mukesh Kumar Bhatt
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

-सत्ता में आने पर किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ
-भूमि अधिग्रहण झारखंड में भी सख्ती से लागू किया जाएगा

रांची। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकारी कंपनियों को एक-एक कर 10-15 बड़े पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पंद्रह-बीस बड़े उद्योगपति देश को नहीं चला सकते लेकिन गरीब, किसान और मजदूर देश को आगे ले जा सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उद्योगपतियों को भी जगह मिलनी चाहिए लेकिन जिस तरह से पूंजीपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया, उसी तरह से राज्य के किसानों और छोटे दुकानदारों का भी कर्ज माफ होना चाहिए।
राहुल गांधी सोमवार को बड़कागांव में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन की सरकार सत्ता में आएगी तो किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ हो जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जिन किसानों की जमीन छीनी गयी या अधिग्रहण की गयी है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही जिस तरह से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भूमि अधिग्रहण कानून लागू हुआ, उसी तरह से झारखंड में भी इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। अब राज्य में भी बिना पंचायत से पूछे किसी की जमीन नहीं छीनी जाएगी।

राहुल गांधी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि इससे सिर्फ अडाणी और अंबानी को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, उत्पादन बंद हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां जाती है नफरत का माहौल बनाती है, लोगों से मारपीट की जाती है। नफरत फैलने से बेरोजगारी बढ़ेगी, उद्योग-धंधे बंद होगे।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासन में देश की अर्थव्यवस्था काफी तेजी से आगे बढ़ रही थी, दुनिया भर के कई देश यह पता लगाने की कोशिश करते थे कि भारत किस तरह से आगे बढ़ रहा है, लेकिन आज देशभर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। भारत की छवि दुनिया भर में बलात्कार कैपिटल के रूप में बनी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगता है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द नहीं बोलते है, पीड़िता को दुर्घटना में मारने की कोशिश की जाती है, तब भी नरेंद्र मोदी कुछ नहीं बोलते है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं को जला दिया जा रहा है, गोली मार दी जा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोलते है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविपक्ष के विरोध के बीच नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश
Next Article रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट ने दी विदेश जाने की अनुमति

Related Posts

Headlines

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026
झारखंड

सत्यनिष्ठा से समृद्धि की राह पर CCL, अनूठे प्रयोग से जगायेगा सतर्कता की अलख

October 24, 2026
Headlines

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.