Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 21 April, 2026 • 06:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट ने दी विदेश जाने की अनुमति
देश

रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट ने दी विदेश जाने की अनुमति

December 9, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित रॉबर्ट वाड्रा को विदेश जाने के लिए अनुमति दे दी। स्पेशल जज अरविंद कुमार ने ये आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान ईडी ने वाड्रा की अर्जी का विरोध किया। ईडी ने कहाकि वाड्रा ने विदेश जाने के लिए समय से ठीक पहले याचिका दायर की है। उनके विदेश के कार्यक्रम को वेरिफाई करने का भी समय नहीं मिला। इस पर वाड्रा की ओर से वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी ने कहा कि वाड्रा ने कोर्ट के आदेशों का हमेशा पालन किया है। उन्हें अपना इलाज कराने के अलावा बिजनेस के काम से स्पेन जाना है। इसलिए उन्हें विदेश जाने की अनुमति दी जाए। वार्डा ने अर्जी दाखिल कर दो हफ्ते के लिए विदेश जाने की इजाजत मांगी थी।

Advertisement Advertisement

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोर्ट उन्हें 13 सितम्बर और 3 जून को विदेश जाने की अनुमति दे चुकी है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कोर्ट ने 1 अप्रैल को वाड्रा को सशर्त अग्रिम जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि उन्हें देश के बाहर जाने के पहले कोर्ट की अनुमति लेनी होगी।

वाड्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर ट्रायल कोर्ट में अपने खिलाफ चल रहे मामले को निरस्त करने की मांग की है। ये याचिका अभी लंबित है। यह मामला वाड्रा की करीब 1.9 मिलियन ब्रिटिश पाउंड की संपत्ति की खरीद से जुड़ा हुआ है। ईसीआईआर के आधार पर ईडी ने वाड्रा से कई बार पूछताछ की है। इस मामले में वाड्रा ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। ईडी ने वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग की है और कोर्ट से कहा है कि वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

ईडी के मुताबिक लंदन की ये संपत्ति 12, ब्रायनस्टोन स्क्वायर में स्थित है। इस संपत्ति को संजय भंडारी 1.9 मिलियन ब्रिटिश पाउंड में खरीदी थी और उसे 2010 में 1.9 मिलियन ब्रिटिश पाउंड में ही बेच दी थी। जबकि भंडारी ने 65900 ब्रिटिश पाउंड इसके रेनोवेशन पर खर्च कर चुका है। इसका साफ मतलब है कि उस संपत्ति का असली मालिक भंडारी नहीं था बल्कि रेनोवेशन का खर्च वाड्रा ने वहन किया था। इस मामले में वाड्रा ने अपनी सफाई में कोर्ट को बताया था कि इस केस के पीछे राजनीतिक वजह है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी कंपनियों को किया जा रहा 10-15 पूंजीपतियों के हवाले : राहुल गांधी
Next Article सिद्धारमैया का कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा

Related Posts

Headlines

नोएडा बवाल : जमशेदपुर NIT का पूर्व छात्र निकला मास्टरमाइंड, पाकिस्तान से भी गहरा कनेक्शन

April 17, 2026
Headlines

सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

April 16, 2026
Headlines

नहीं रहीं दिग्गज सिंगर आशा भोसले, अंतिम संस्कार कल

April 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में आग उगल रही गर्मी, 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट

April 21, 2026

इंतजार खत्म, जस्टिस गुप्ता ने ली झारखंड लोकायुक्त की शपथ

April 21, 2026

चावल में बार-बार लग रहे हैं घुन और कीड़े? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

April 21, 2026

‘नारी शक्ति’ का उबाल, सड़क पर उतरे सीएम योगी

April 21, 2026

ममता के प्रचार में हेमंत की एंट्री पर कांग्रेस का साफ जवाब… जानें क्या

April 21, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.