Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 10:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Valentine Day Special : रील लाइफ से रियल लाइफ तक कुछ ऐसी है इन सितारों की लव स्टोरी
Headlines

Valentine Day Special : रील लाइफ से रियल लाइफ तक कुछ ऐसी है इन सितारों की लव स्टोरी

February 13, 20226 Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Valentine Day Special: फिल्मी कहानियों की तरह ही बॉलीवुड में कई ऐसी हस्तियां है, जिनकी प्रेम कहानी न सिर्फ रील लाइफ में, बल्कि रियल लाइफ में भी कामयाब हुई।

इसे भी पढ़ें- सावधान! जल्द लौटा दे अपने दोस्त के पैसे वरना हो सकता है ये अंजाम?

Advertisement

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन

अमिताभ और जया की पहली मुलाकात फिल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर हुई थी। जया को देखते ही अमिताभ उनपर फिदा हो गए। फिल्म के सेट पर वह जया को छुप-छुप कर देखते थे, जिसकी शिकायत जया ने निर्देशक से कर दी। बाद में इस फिल्म से अमिताभ को हटा दिया गया। इसके बाद जया के मन में अमिताभ के लिए सहानुभूति जग गई। इस घटना के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। यह दोस्ती फिल्म ‘जंजीर’ के सेट पर प्यार में बदली। यह फिल्म सुपरहिट हुई। फिल्म के हिट होने का जश्न मानाने अमिताभ और जया विदेश जाना चाहते थे,लेकिन जब हरिवंश राय बच्चन को यह पता लगा तो उन्होंने अमिताभ से साफ शब्दों में कह दिया की अगर जया को विदेश ले जाना चाहते हो तो उससे पहले तुम्हें शादी करनी पड़ेगी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

इसे भी देखें- मौत की कुश्ती: पहलवान का एक दांव और सामने वाली की तुरंत हुई मौत

अजय देवगन-काजोल

अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर हुई। इसके बाद दोनों ने फिल्म गुंडाराज में काम किया,जहां दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। विपरीत स्वभाव के होने के बावजूद दोनों में प्यार पनपा। दुनिया से अपने प्यार को छुपाते हुए दोनों ने फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ के सेट मोहब्बत का इजहार किया और साल 1999 में दोनों ने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली।

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या रॉय

अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ सेट पर हुई। इसके बाद दोनों ने ‘कुछ न कहो’ में काम किया। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद अभिषेक को साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ के गाने ‘कजरा रे’ में ऐश्वर्या के साथ फिर से अभिनय करने का मौका मिला। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। यह प्यार साल 2006 में आई फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के समय परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘धूम 2 ‘और ‘गुरु’ में साथ में अभिनय किया और इस दौरान दोनों ने शादी का फैसला लिया। अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल, 2007 को परिवार की सहमति से शादी कर ली।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के सेट पर हुई। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। इसके बाद दोनों का प्यार फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ के सेट पर परवान चढ़ा। दोनों ने फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ और ‘पद्मावत’ में साथ में अभिनय किया और लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली।

इन सबके अलावा अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, अनुपम खेर-किरण खेर, रिया कपूर-करण बुलानी, सोहा अली खान-कुणाल खेमू समेत कई सितारों ने अपने प्यार को मंजिल दी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबॉलीवुड में अधूरी रही इन हस्तियों की प्रेम कहानी
Next Article शहीद शांति भूषण का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Related Posts

Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Headlines

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026
Headlines

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026

मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

September 24, 2026

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.