Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 06:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नेहरू मामले में अभिनेत्री पायल रोहतगी को भेजा गया जेल
देश

नेहरू मामले में अभिनेत्री पायल रोहतगी को भेजा गया जेल

December 16, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बूंदी। अभिनेत्री पायल रोहतगी को बूंदी पुलिस ने मोती लाल नेहरू पर टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर सोमवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें अदालत के आदेश पर आठ दिन की न्यायिक हिरासत में यानि 24 दिसम्बर तक के लिए जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि पायल रोहतगी ने फेसबुक और ट्विटर पर स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू परिवार की महिलाओं व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा की तहरीर पर सदर थाना पुलिस ने 10 अक्टूबर को आईटी एक्ट धारा 66-67 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी।

Advertisement

अदालत में पायल के वकील पूर्व लोक अभियोजक भूपेंद्र सहाय सक्सेना ने अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी। शुक्रवार को इस ममाले पर सुनवाई होनी थी, लेकिन विधिक कारणों से नहीं हो पाई। पुलिस ने अहमदाबाद से रोहतगी को गिरफ्तार कर लिया और बूंदी ले आई। यहां सोमवार को कोर्ट में आरोपित को पेश किया गया। अदालत के आदेश पर अभिनेत्री पायल रोहतगी को जेल भेजने पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा नेता निर्मल मालव, गौरव शर्मा ने कांग्रेस पर सीधे सीधे राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कई बार सभाओं में कमेंट्स करते हैं। उन पर तो कोई कार्यवाही नहीं की जाती। पुलिस बूंदी जिले में हो रही अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही और एक अभिनेत्री के खिलाफ कार्यवाही करने में इतनी जल्दबाजी की गई। उधर बूंदी शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवराज गोचर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। जबकि कड़ी सुरक्षा के बीच पायल को जिला कारागार भेज दिया गया। वह बहुत उदास देखी गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविधायक कुलदीप सेंगर अपहरण और रेप मामले में दोषी करार
Next Article नागरिकता संशोधन कानून पर 18 को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Related Posts

Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.