Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 12:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विदेश मंत्रालय की सलाह, तीन घंटे में खारकीव छोड़ें सभी भारतीय
दुनिया

विदेश मंत्रालय की सलाह, तीन घंटे में खारकीव छोड़ें सभी भारतीय

March 2, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां पढ़ने गए भारतीय विद्यार्थियों और अन्य अप्रवासी भारतीयों की वापसी के लिए सक्रिय भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारकीव में बचे हुए भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी (सलाह) जारी की है। विदेश मंत्रालय की ओर से तीन घंटे के भीतर (बुधवार शाम छह बजे तक) हर हाल में खारकीव छोड़ने के निर्देश सभी भारतीयों को दिए गए हैं।

रूसी सेना इस समय यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर कब्जे की कोशिश में जुटी है। मंगलवार को खारकीव में ही एक भारतीय छात्र की मौत भी रूसी सेना के हमले में हो चुकी है। बुधवार को भी खारकीव पर रूसी सेना के हमले जारी रहे। यूक्रेन के स्थानीय समय के अनुसार शाम तीन बजे भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी कर तीन घंटे के भीतर यानी शाम छह बजे तक सभी भारतीयों को उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल खारकीव शहर छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि खारकीव में हालात खराब हैं, लिहाजा जितने भी भारतीय छात्र और लोग वहां फंसे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तत्काल खारकीव शहर छोड़ दें। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे खारकीव से पेसोचिन, बेज्ल्युदोवका और बाबये की ओर जल्द से जल्द आगे बढ़ें। इन निर्देशों पर अमल हो ही रहा था कि उसी दौरान खारकीव पर क्रूज मिसाइलों से हमला हो गया। एक क्रूज मिसाइल खारकीव की सिटी काउंसिल की इमारत पर गिरी और उसे उड़ा दिया।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुतिन की कथित गर्लफ्रेंड कौन है ! जो हमेशा रहीं चर्चा में
Next Article जानें आज किन राशियों के लिए शुभ जाएगा दिन

Related Posts

Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Headlines

खेतों से खाड़ी तक पहुंचेगी बिहार की उपज, दुबई में हुआ बड़ा समझौता

September 8, 2026
Headlines

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026

राशिफल @ 19 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 19, 2026

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.