Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 10:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हॉलीवुड के वेदांत मंदिर में मां शारदा का मनाया 164वां जन्मदिवस
दुनिया

हॉलीवुड के वेदांत मंदिर में मां शारदा का मनाया 164वां जन्मदिवस

December 16, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लॉस एंजेल्स। हॉलीवुड के वेदांत मंदिर में मां शारदा का 169वां जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सुबह दस बजे से पूजा, मंगल आरती, ध्यान, पुष्पांजलि और महाप्रसाद के साथ मां की स्मृति में संगीत कार्यक्रम किया गया।

लॉस एंजेल्स में भारतीय समुदाय के एक अग्रणी ‘सेरीटास म्यूज़िकल सर्किल’ के डेढ़ दर्जन उदीयमान भरतवंशी संगीतकारों ने ग्रुप के निदेशक सुमन लाहा के नेतृत्व में ‘जगत जननी, जगदंबे भवानी…’ गीत गाया। सभागार में बैठे मां के भक्त झूम उठे। इस अवसर पर वेदांत मंदिर के प्रमुख सर्वदेवानंद ने कहा कि सचमुच मां शारदा जगत जननी हैं।

Advertisement Advertisement

सुमन लाहा ने बताया कि वह मूलत: बंगाली समुदाय से हैं। उनका पालन-पोषण कोलकाता में हुआ है। बाद में वह दिल्ली चले आए और राम कृष्ण पुरम और चितरंजन पार्क में रहते हुए संगीत की शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से ली। वह करीब 20 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं। उनसे श्वेत, अश्वेत और अधिकतर भारतीय बच्चे संगीत सीखने आते हैं।
कार्यक्रम में 11 वर्षीय तीन बच्चे समृद्ध (हारमोनियम), शेखर भट्टाचार्य (सितार) और अन्या शुक्ला (की बोर्ड व हारमोनियम) ने तीन-चार साल में बहुत कुछ सीखा है और बहुत प्रतिभाशाली हैं। मंडली के तबला वादक ज्योति प्रकाश ने सभी का दिल जीत लिया।

उन्होंने बताया कि कोलकाता के बेल्लूर मठ में मां शारदा का भव्य मंदिर है। मां शारदा का जन्म 22 दिसम्बर 1853 को बंगाल के छोटे से ग्राम जयरामबाटी में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस का विवाह शारदा से जब हुआ था, तब वह मात्र पांच वर्ष की थीं। राम कृष्ण परमहंस से शारदा का विवाह अल्पायु आयु में अवश्य हो गया था, लेकिन यह आलैाकिक था। अठारह वर्ष की आयु में रामकृष्ण के पास शारदा कोलकाता आई तो उन्होंने उनमें मां काली का स्वरूप देखा और वह तब से स्वामी विवेकानंद सहित राम कृष्ण के सभी शिष्यों में जगत माता के रूप में चर्चित हुईं। वेदांत सोसाइटी के राम कृष्ण मंदिर अमेरिका के सभी बड़े नगरों शिकागो, न्यू यॉर्क, ह्यूस्टन आदि नगरों में हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजनवरी में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे ‘दरबार’, ‘छपाक’ और ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’
Next Article आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में लाबुशाने की लम्बी छलांग, पहली बार टॉप-5 में

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.