Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 03:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जामिया हिंसा मामले में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 10 गिरफ्तार : दिल्ली
देश

जामिया हिंसा मामले में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 10 गिरफ्तार : दिल्ली

December 17, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-गिरफ्तार लोगों में एक भी स्टूडेंट नहीं

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर रविवार शाम राजधानी दिल्ली के जामिया नगर और आसपास के इलाके में भड़की हिंसक मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात ये है कि गिरफ्तार लोगों में एक भी स्टूडेंट नहीं है। पुलिस के मुताबिक सभी गिरफ्तार आरोपी क्रिमिनल बैकग्राउंड के हैं। गिरफ्तार 10 लोगों में से 3 लोग इलाके के बीसी (बैड कैरेक्टर) घोषित अपराधी हैं।

Advertisement Advertisement

इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं, जबकि मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। पहला मामला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में और दूसरा मामला जामिया नगर थाने में दर्ज किया गया है। इसमें दंगा फैलाने, आगजनी करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की धाराएं लगाई गई हैं। रविवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में प्रदर्शनकारियों ने जमकर तांडव मचाया था। बसों तथा अन्य गाड़ियों को फूंक दिया। इतना ही नहीं, आग बुझाने आई दमकल की 4 गाड़ियों में से भी एक को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके अलावा कई अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। इस हिंसा में पुलिस के 30 और दमकल के 2 कर्मचारी सहित 32 लोग, जबकि प्रदर्शनकारियों में 40 से ज्यादा लोगों सहित कुल 70 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।

हालांकि सोमवार को ही संवाददाता सम्मेलन कर दिल्ली पुलिस के पीआरओ मंदीप सिंह रंधावा ने यह साफ किया कि था छात्र परेशान न हों और वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। पुलिस सिर्फ दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई करेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी साफ किया था कि इस प्रदर्शन में सिर्फ छात्र ही नहीं बल्कि इलाके के क्रिमिनल बैकगाउंड के कुछ लोकल बदमाश भी शामिल हो गए थे, जिसके बाद प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया था। हमारे पास आगजनी, मारपीट व पत्थरबाजी करने की घटनाओं को लेकर कई वीडियो आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्राइम बांच पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। छात्रों व अन्य लोगों की तरफ से जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी पूरी बारीकी से जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप के झटके महसूस
Next Article मायावती ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून असंवैधानिक, इसे तुरंत वापस ले केन्द्र सरकार

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.