Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 01:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्कूलों में भी छात्राएं सुरक्षित नहीं, आदमपुर में 5 साल से हो रहा शोषण: अभय चौटाला
देश

स्कूलों में भी छात्राएं सुरक्षित नहीं, आदमपुर में 5 साल से हो रहा शोषण: अभय चौटाला

December 19, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव और ऐलानाबाद विधायक अभय चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्कूलों में भी छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। हिसार जिले के आदमपुर गांव के एक स्कूल में पांच साल तक छात्राओं का लगातार शोषण होता रहा, लेकिन किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
गुरुवार को अभय चौटाला यहां मीडिया से रूबरू हुए थे। उन्होंने कहा कि पहले समय में बच्चियों के लिए घर और स्कूल सबसे सुरक्षित स्थान समझे जाते थे, इस घटना से लगता है कि अब वहां भी सुरक्षित नहीं हैं। चौटाला ने कहा कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री का कहना है कि प्रदेश की छात्राओं को अप्रिय घटनाओं से बचाने के लिए यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भाजपा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है परंतु हरियाणा में हररोज दो बलात्कार और छेड़छाड़ के 24 मामले हो रहे हैं। गुरुग्राम तो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ में सर्वोपरि है। यहीं के बजघेड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को दोस्ती का झांसा देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।
इनेलो नेता ने बताया कि हैदराबाद रेप केस के बाद रक्षा मंत्री लोकसभा में बयान दे रहे थे कि सरकार ने दुष्कर्म के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए कड़े कानून बनाए हैं, परंतु सवाल यह है कि क्या कड़े कानून के बाद दुष्कर्म के मामलों में कोई कमी आई? हकीकत तो यह है कि आज दुष्कर्म की घटनाओं में कन्विक्शन दर 25 फीसदी है, जबकि इससे पहले कन्विक्शन दर 44 फीसदी थी। आज शख्त कानून बनने के पश्चात हर चौथा आरोपी जेल जा रहा है, जबकि इससे पहले हर दूसरा आरोपी जेल की हवा खाता था। भाजपा सरकार को हरियाणा को रेप कैपिटल बनने से बचाना होगा, क्योंकि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार 2016 में गैंगरेप के हरियाणा में 191 मामले दर्ज हुए थे जो कि देश में सबसे अधिक थे। गठबंधन की सरकार को छात्राओं के लिए सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए और जो आदमपुर गांव के स्कूल के दोषी अध्यापक या संदेहास्पद अधिकारी हैं, उनके विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करके सजा दिलवानी चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहिन्दुस्तान छोड़ पाकिस्तान के बारे में सोचें इमरान: अनिल विज
Next Article ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने की मोदी से फोन पर बात

Related Posts

Headlines

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
Headlines

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.