Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 04:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश ने कहा, बिहार में एनआरसी नहीं लागू करेंगे
देश

नीतीश ने कहा, बिहार में एनआरसी नहीं लागू करेंगे

December 20, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। मुख्यामंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह बिहार में राष्ट्रीय नागरिकता पंजिका (एनआरसी) लागू नहीं करेंगे। यह बात उन्होंने शुक्रवार को इंडियन रोड कांग्रेस में शामिल होने के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कही।

वैसे तो नीतीश ने एक बार पहले ऐसा कहा था कि वह बिहार में एनआरसी लगाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन केन्द्रीय भाजपा नेताओं और मंत्रियों के दबाव में उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध ली थी। स्वयं उनकी पार्टी जदयू के अन्दर भी बेचैनी देखी जा रही थी और एनआरसी के खिलाफ पार्टी के कई नेता सामने आ गये थे।

auto

यहां तक कि जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन वर्मा ने यह मांग करते हुए कि पार्टी इस मामले पर अपना पक्ष साफ करे, जदयू छोड़ने की मंशा भी ज़ाहिर कर दी थी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर खुले तौर पर एनआरसी की मुखालफत कर रहे हैं। एक राष्ट्रीय चैनल पर गुरुवार को भी उन्होंने साफ कहा था कि मुख्यमंत्री बिहार में एनआरसी लागू नहीं करेंगे।

नीतीश कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरे देश में एनआरसी और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर जमकर प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। बिहार में भी गुरुवार को विरोधी पार्टियों ने बंद का आयोजन किया था और शनिवार को राजद की अगुवाई में विरोधी दलों का बंद होने वाला है।

नीतीश कुमार ने अपने बयान से अपनी पार्टी का स्टैंड साफ कर दिया है लेकिन उनके विरोधी कह रहे हैं कि हर मामले पर उनका डबल स्टैण्डर्ड होता है। संसद में जदयू ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया था. जदयू का कहना है कि उसको इस कानून से दिक्कत नहीं है, बशर्ते यह एनआरसी के साथ न हो।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआईपीएल : अबतक के सीजन के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी
Next Article दिल्ली-एनसीआर में 6.4 तीव्रता का भूकंप

Related Posts

Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.