Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 12:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लू लगने से 100 से अधिक छात्राएं एक साथ हुई बीमार
झारखंड

लू लगने से 100 से अधिक छात्राएं एक साथ हुई बीमार

April 8, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची : झारखंड में अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी का पड़ने लगी है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने लगा है। चिलचिलाती गर्मी के कारण लू लगने से रामगढ़ के मांडू में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 100 से अधिक छात्राएं बीमार हो गई हैं। इनमें से दो छात्राओं की हालत गंभीर है। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं की मेडिकल जांच की। निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंचे डीडीसी नागेंद्र सिन्हा और बीडीओ जयकुमार राम को छात्राओं और वार्डन ने पानी की समस्या से भी अवगत कराया। बीडीओ ने छात्राओं की सुविधा के लिए स्कूल प्रबंधन को प्रत्येक दिन एक टैंकर पानी मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। डीडीसी नागेंद्र सिन्हा ने बताया कि मौसम के परिवर्तन के कारण स्कूल की बच्चियां बीमार हुई हैं। सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) मांडू के प्रभारी चिकित्सक को हर दो दिन में स्कूल का दौरा कर छात्राओं की स्वास्थ्य जांच का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा उन्होंने स्कूल में पानी की कमी को दूर करने के लिए बीडीओ को निर्देश जारी किया है। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडू में क्षमता से अधिक छात्राएं हैं। विद्यालय में वर्तमान में 691 छात्राएं अध्ययनरत है, जबकि आवासीय विद्यालय की क्षमता करीब 300 छात्राओं की है। सीएचसी मांडू के प्रभारी चिकित्सक डा. अशोक राम के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. महालक्ष्मी ने बताया कि अधिक गर्मी पड़ने के कारण स्कूल की बच्चियां लू के अलावा डी हाइड्रेशन की शिकार हो गई हैं। उन्हें दवा दी गई है। अब सभी की हालत स्थिर है। मेडिकल टीम ने छात्राओं की जांच कर उन्हें दवा दी है। स्कूल की वार्डेन अल्पना कुमारी ने बुखार से पीड़ित 35 छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया।

कई जिलों में 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है पारा
राज्य के कई जिलों में 44 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचने का पूर्वानुमान किया गया है। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। राज्य के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी भी दी है। रांची का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार झारखंड के 14 जिलों हजारीबाग , कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में पारा 41 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। इसके अलावा राज्य के रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़ और बोकारो जिलों में तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआलिया भटट- रणवीर कपूर इस दिन करेंगे शादी, परिवार ने कन्फर्म किया डेट
Next Article रामनवमी की सुरक्षा को लेकर रांची में चाक-चौबंद व्यवस्था

Related Posts

झारखंड

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.