WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
देवघर। देवघर जिले में स्थित त्रिकुट पहाड़ के रोपवे में रविवार दोपहर को हादसे के बाद युद्ध स्तर पर चलाये जा रहे बचाव कार्य के दौरान सोमवार को एक व्यक्ति की हेलीकॉप्टर से गिरकर मौत हो गई।
एनडीआरएफ के अलावा एयरफोर्स, आइटीबीपी , बीएसएफ और जिला प्रशासन की टीम इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। 28 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जा रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति गिर गया। जमीन पर गिरते ही व्यक्ति अचेत हो गया और कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर इस बचाव कार्य में जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि रोपवे हादसे के दौरान ट्रॉली में 48 लोग फंसे थे, जिसे भारतीय वायुसेना, एनडीआरएफ समेत अर्द्धसैनिक बलों की टीम सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।

