Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देसी कट्टे व कारतूस के साथ दो फरार माओवादी गिरफ्तार
Headlines

देसी कट्टे व कारतूस के साथ दो फरार माओवादी गिरफ्तार

December 24, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूंटी। पुलिस ने अड़की थाना क्षेत्र के कुंबुडू हुटुब जंगल में छापामारी कर दो फरार माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर एएसपी अनुराग राज के नेतृत्व में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने गत सोमवार को फरार माओवादी अड़की थानांतर्गत हेमरोम गांव निवासी स्व लाल बहादुर मुंडा के पुत्र असाय मुंडा उर्फ सनिका मुंडा तथा मारंगहादा थानांतर्गत रांगरोंग गांव निवासी स्व लोदरा मुंडा के पुत्र राजा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टे और आठ कारतूस बरामद किये हैं। यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार को दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि कुंबुडू हुटुब जंगल में कुछ माओवादी इकट्ठा होकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर उन्होंने एएसपी अनुराग राज के नेतृत्व में छापमारी टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। छापामारी टीम जब कंबुडू हुटुब जंगल पहुंची और छानबीन शुरू की, तो जंगल में मौजूद माओवादियों की नजर उन पर पड़ गई और वे जंगल, झाड़ी व अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। छापामारी टीम ने दो माओवादियों को मौके पर धर दबोचा, जबकि अन्य भागने में सफल रहे।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी असाय मुंडा के विरुद्ध अड़की, सायको, मारंगहादा व खूंटी थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट आदि नौ संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं राजा मुंडा के विरुद्ध मारंगाहादा थाने में हत्या के दो मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार माओवादियों ने इन मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। एसपी ने बताया कि गत 22 अगस्त को सायको थाना क्षेत्र में हुए सुखराम मुंडा हत्याकांड में दोनों आरोपित शामिल थे। वहीं गत तीन सितंबर को खूंटी थानांतर्गत जिकिलता गांव स्थित हॉकी मैदान में अनुरंजन समद उर्फ अन्नू की हत्या में भी असाय मुंडा शामिल था। अनुरंजन समद की हत्या में इससे पूर्व बिरसा मुंडा नामक एक नक्सली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सुखराम मुंडा की हत्या में भी पूर्व में बिरसा मुंडा व हाड़ी मुंडा को जेल भेजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त गत 24 अक्टूबर को मारंगहादा थानांतर्गत बोंगाबाद गांव में घासीराम मुंडा की हत्या में भी ये दोनों माओवादी शामिल थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित माओवादी कमांडर बोयदा पाहन और बच्चन मुंडा के दस्ते में भी काम कर चुके हैं। छापामारी टीम में खूंटी एसडीपीओ आशीष कुमार महली, पुलिस निरीक्षक राधेश्याम दास, सीआरपीएफ.157 ए कंपनी के निरीक्षक विष्णु कुमार शर्मा व अड़की थाना प्रभारी विक्रांत कुमार सहित सीआरपीएफ एवं पुलिस बल के सशस्त्र जवान शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो संप्रदायों के बीच फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हुई झड़प
Next Article झाविमो महागठबंधन को देगा बिना शर्त समर्थन: बाबूलाल मरांडी

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.